यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रक ड्राइवर ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, नीचे घुसी बाइक, हादसे में दंपत्ति की...

यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रक ड्राइवर ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, नीचे घुसी बाइक, हादसे में दंपत्ति की...

यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रक ड्राइवर ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, नीचे घुसी बाइक, हादसे में दंपत्ति की...

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

यमुना एक्सप्रेसवे पर फलैदा गांव के समीप रविवार को एक ट्रक ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिसके कारण पीछे चल रही एक बाइक ट्रक के नीचे घुस गई। हादसे में बाइक सवार दंपत्ति की हालत गंभीर है। हादसे की सूचना पर एक्सप्रेसवे कर्मी मौके पर पहुंचे दोनों घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी निवासी सतीश शर्मा अपनी पत्नी सुनीता शर्मा के साथ रविवार को एक बाइक पर सवार होकर यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते अलीगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान रबूपुरा एरिया के फलैदा गांव के समीप एक ट्रक ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिसके कारण उनकी बाइक पीछे से ट्रक के नीचे घुस गई। हादसे में दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.