यूपी, दिल्ली समेत इन आठ राज्यों में हुई बर्ड फ्लू की पुष्टि, कई बर्ड सेंक्चुरी पर भी खतरा, पूरी जानकारी

Bird Flu : यूपी, दिल्ली समेत इन आठ राज्यों में हुई बर्ड फ्लू की पुष्टि, कई बर्ड सेंक्चुरी पर भी खतरा, पूरी जानकारी

यूपी, दिल्ली समेत इन आठ राज्यों में हुई बर्ड फ्लू की पुष्टि, कई बर्ड सेंक्चुरी पर भी खतरा, पूरी जानकारी

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

देश में अभी कोरोना का कहर जारी है। इसी बीच बर्ड फ्लू के वायरस ने भी लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। लोग बेसब्री से कोविड-19 वैक्सीन का इंतजार कर रहे थे। पर अब लोग बर्ड फ्लू से भी भयभीत हैं। अब तक देश के 8 राज्यों उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और केरल में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हो चुकी है। पिछले 1 महीने में बर्ड फ्लू की वजह से हजारों पक्षियों की मौत हो चुकी है। लाखों परिदों की जान दांव पर है। इन आठ राज्यों की बर्ड सेंक्चुरी में भी पक्षियों की जिंदगी पर खतरा मंडरा रहा है। 

पशु चिकित्सा विभाग हालात पर बराबर नजर बनाए हुए है। आवश्यकतानुसार पक्षियों को मारा जा रहा है। बर्ड फ्लू से प्रभावित 8 राज्यों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को बर्ड फ्लू से निपटने के लिए मदद देने का भरोसा दिलाया है। हरियाणा के पंचकूला में दो पोल्ट्री फार्म, मध्य प्रदेश के शिवपुरी, राजगढ़, अगर और विदिशा जिले के प्रवासी पक्षियों, उत्तर प्रदेश के कानपुर जैविक उद्यान, राजस्थान के प्रतापगढ़ और दौसा जिले में बर्ड फ्लू फैलने के मामलों की पुष्टि हो चुकी है। पशुपालन विभाग ने इन राज्यों को बीमारी की रोकथाम के लिए आवश्यक दिशानिर्देश जारी किया है।
 
राजधानी दिल्ली में दस्तक 
राजधानी दिल्ली के संजय झील में बर्ड फ्लू के चलते पहले बत्तखों को मारा गया था। इनके नमूनों को जांच के लिए जालंधर भेजा गया था। पार्कों और झील में मृत पाये गये कौवौं और बत्तखों की जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। सोमवार को मिली जानकारी के मुताबिक मरे हुए कौवों और बत्तखों के आठ नमूनों की जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। संजय झील में मृत पाए गए बत्तख और मयूर विहार के पार्क में मृत मिले कौवों में बर्ड फ्लू पाया गया है। 

दिल्ली सरकार ने राजधानी में बर्ड फ्लू की आशंका के चलते पूर्वी दिल्ली स्थित मुर्गा मंडी को 9 जनवरी को दस दिन के लिये बंद कर दिया था। सरकार ने जीवित पक्षियों के राजधानी में लाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि बर्ड फ़्लू को लेकर दिल्ली सरकार हर ज़रूरी कदम उठा रही है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार इस मामले पर पूरी नजर बनाए हुए है और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.