भाजपा ने गौतमबुद्ध नगर जिला कार्यकारिणी घोषित की, इन 21 को पदाधिकारी बनाया

भाजपा ने गौतमबुद्ध नगर जिला कार्यकारिणी घोषित की, इन 21 को पदाधिकारी बनाया

भाजपा ने गौतमबुद्ध नगर जिला कार्यकारिणी घोषित की, इन 21 को पदाधिकारी बनाया

Tricity Today |

भारतीय जनता पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर जिले की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। जिलाध्यक्ष विजय भाटी 21 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें 8 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 8 मंत्री और एक कोषाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।

गौतमबुद्ध नगर जिला भाजपा के अध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि उपाध्यक्ष के रूप में योगेश चौधरी, पवन रावल, सुनील भाटी, अरुण यादव, सेवानंद शर्मा, पवन नागर उर्फ बबली नागर, देवा भाटी और गजेंद्र मावी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिला महामंत्री के रूप में दीपक भारद्वाज, अमित चौधरी, मनोज गर्ग, और धर्मेंद्र कोरी काम करेंगे।

जिला मंत्री के रूप में सर्वेंद्र कपासिया, रिंकू भाटी, योगेंद्र छोकर, सतपाल शर्मा, अनीता गौतम, विकास चौधरी, गुरुदेव भाटी और अमित पंडित को नियुक्त किया गया है। जिला कार्यकारिणी में सुनील गौतम को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सेवानंद शर्मा और अमित चौधरी पिछली कार्यकारिणी में भी शामिल थे। जबकि, कुछ नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है।

जेवर और दादरी विधानसभा क्षेत्रों को साधने की कोशिश की गई है लेकिन महिलाओं को दरकिनार किया गया है। वहीं, जिला अध्यक्ष की दौड़ में शामिल रहे योगेश चौधरी को उपाध्यक्ष बनाकर भरपाई करने की कोशिश की गई है। दरअसल, योगेश चौधरी संघ की पैरवी पर जिलाध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.