भाजपा ने नोएडा महानगर कमेटी घोषित की, देखिए कौन क्या बना

भाजपा ने नोएडा महानगर कमेटी घोषित की, देखिए कौन क्या बना

भाजपा ने नोएडा महानगर कमेटी घोषित की, देखिए कौन क्या बना

Tricity Today | Manoj Gupta & BJP

भारतीय जनता पार्टी ने नोएडा महानगर इकाई की घोषणा कर दी है। करीब एक महीने पहले प्रदेश नेतृत्व ने नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता को घोषित किया था। मनोज गुप्ता की ओर से करीब 40 नेताओं की सूची क्षेत्रीय कार्यालय को विकल्पों के साथ भेजी गई थी। उसी आधार पर क्षेत्रीय कार्यालय संस्तुति मिलने के बाद मनोज गुप्ता ने नोएडा महानगर इकाई की घोषणा की है। 

महानगर इकाई में आठ लोगों को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गिरजा सिंह, योगेंद्र चौधरी, महेश अवाना, मनीष शर्मा, युद्धवीर चौहान, धर्मेंद्र गुप्ता, सुरेश कृष्णन और मुकेश शर्मा को उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।

विनोद शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। चार लोगों को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें चंदगीराम यादव, डिंपल आनंद, उमेश त्यागी और गणेश जाटव शामिल हैं। महानगर कमेटी में आठ मंत्री नियुक्त किए गए हैं। मंत्री के रूप में गिरीश कोटनाला, राजकुमार झा, अमरीश त्यागी, अन्नू शर्मा, एसपी चमोली, प्रमोद बहल, मनोज चौहान और चमन अवाना शामिल हैं।

भारतीय जनता पार्टी की इस कार्यकारिणी को देखकर स्पष्ट होता है कि गांव और सेक्टरों के संतुलन को बनाकर रखा गया है। लगभग बराबर बराबर संख्या में सेक्टर और गांव के निवासियों को सम्मिलित किया गया है। इसके अलावा स्थानीय और बाहरी निवासियों को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया गया है। कार्यकारिणी में महिलाओं के लिहाज से 3 महिलाओं को स्थान मिला है। उपाध्यक्ष के रूप में गिरिजा सिंह, महामंत्री के तौर पर डिंपल आनंद और अन्नू शर्मा को मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। जातिगत आधार पर भी कार्यकारिणी संतुलित है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.