भाजपा सरकार किसानों के उत्पीड़न वाला कृषि विधेयक वापस ले : बीरसिंह यादव

भाजपा सरकार किसानों के उत्पीड़न वाला कृषि विधेयक वापस ले : बीरसिंह यादव

भाजपा सरकार किसानों के उत्पीड़न वाला कृषि विधेयक वापस ले : बीरसिंह यादव

Tricity Today | जिलाधिकारी को महामहिम के नाम ज्ञापन सौंपते सपा गौतमबुद्ध नगर पदाधिकारी

गौतम बुद्ध नगर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि विधयेक को वापिस करने की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल जी के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। 


इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बीरसिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार बड़े पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसान और श्रमिकों के हितों को ताक में रखते हुए जल्दबाजी में काननू बना रही है। किसान और श्रमिक भारत की रीढ़ है, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार में दोनों वर्गों का उत्पीड़न हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का मालिकाना हक छीनना चाहती है। यदि समय रहते कृषि और श्रमिक कानूनों को वापस नहीं लिया तो खेती बर्बाद हो जाएगी और श्रमिक बंधुवा मजदूर बन कर  रह जाएंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार भाटी, कृशान्त भाटी, इंद्र प्रधान,  सुधीर भाटी, सुधीर तोमर, जगबीर नंबरदार, महेंद्र यादव, सुनील बदौली, अकबर खान, रविन्द्र प्रधान, शैलेंद्र अस्तौली,  अनीस अहमद, विनीत भाटी, कुंवर नादिर शाह, जय यादव, अमित रौनी, सुभाष भाटी,  विपिन नागर, राहुल अवाना, फूलसिंह यादव, समर बैसला, अनूप तिवारी आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.