गौतमबुद्ध नगर में भाजपा रोजाना 22 हजार लोगों को खाना खिला रही है: विजय भाटी

गौतमबुद्ध नगर में भाजपा रोजाना 22 हजार लोगों को खाना खिला रही है: विजय भाटी

गौतमबुद्ध नगर में भाजपा रोजाना 22 हजार लोगों को खाना खिला रही है: विजय भाटी

Tricity Today | VIJAY BHATI

भारतीय जनता पार्टी गौतम बुद्ध नगर में रोजाना 22 हजार लोगों को खाना खिला रही है। इसके लिए 11 स्थानों पर मोदी रसोई चलाई जा रही है। भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, भाजपा की कोशिश है कि लॉक डाउन के दौरान कोई व्यक्ति भूखा नहीं सोए।

जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि कोरोना महामारी की वजह से देश में लॉक डाउन है। हमारे जिले के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरे जनपद में 11 मंडलों के अंदर मंडल स्तर पर पॉइंट बनाकर मोदी रसोई चला रहे हैं। इन रसोई में गरीब, मजदूर और असहाय लोगों के लिए महाभोजन बनाकर 20 से 22 हजार तक प्रत्येक दिन खाना पहुंचाया जा रहा है।

कार्यकर्ता महाभोजन पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। 25 मार्च से अब तक डेढ़ लाख लोगों को महाभोजन देने का काम भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने किया है। भोजन पहुंचाने के लिए 60 वैन, कार, टेंपो जैसे वाहन और 120 मोटर साइकिल लगी हैं। घर-घर खाना पहुंचाने का काम कर रहे हैं। 

जिलाध्यक्ष ने बताया, महाभोजन के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉ महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, विधायक मास्टर तेजपाल नागर और विधायक धीरेंद्र सिंह पूरा सहयोग और पूरी निगरानी कर रहे हैं। कोई भी व्यक्ति भूखा न रह जाए, इसके लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। 

जिलाध्यक्ष ने कहा, महाभोजन का विस्तार बूथ स्तर तक किया जाएगा। इस कोरोना महामारी से लड़ने के लिए पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री केयर फंड में कम से कम ₹100 देने का और अन्य 10 लोगों से केयर फंड में राशि दिलाने का काम करेंगे।

महाभोजन में मुख्य रूप से दीपक भारद्वाज, सेवानंद शर्मा, देवा भाटी, सुनील भाटी, जिला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य, पवन नागर, सचिन शर्मा, सत्यपाल शर्मा, पवन रावल, सर्वेंद्र कपासिया, भीम सिंह छोकर, योगेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, मनोज भाटी, जगदीप नागर, अशोक शर्मा, सोमेश गुप्ता, संजय भाटी, रवि भदौरिया, उदय वीर सिंह चौधरी, विचित्र तोमर, प्रेम प्रधान के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता काम कर रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.