भाजपा नेताओं ने महिला सब इंस्पेक्टर का मोबाइल छीना, मीडिया कर्मियों से की अभद्रता

भाजपा नेताओं ने महिला सब इंस्पेक्टर का मोबाइल छीना, मीडिया कर्मियों से की अभद्रता

भाजपा नेताओं ने महिला सब इंस्पेक्टर का मोबाइल छीना, मीडिया कर्मियों से की अभद्रता

Tricity Today | भाजपा नेताओं ने मीडिया कर्मियों से अभद्रता की

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर गुरुवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत करने के दौरान महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ की गई। जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने लगी तो भाजपा के नेता बीच में आ गए। भाजपा के नेता हंगामा करने लगे तो पुलिसकर्मी वीडियोग्राफी करने लगे। इस पर भाजपा नेताओं ने महिला सब इन्स्पेक्टर का मोबाइल फोन छीन लिया। वीडियो और फोटो ले रहे मीडियाकर्मियों के साथ अभद्रता की। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एक महिला सब इंस्पेक्टर ने पुलिस और भाजपाईयों के बीच हो रही झड़प का विडियो बनाना शुरू किया तो आरोपी ने मोबाइल छीन लिया। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसका भाजपाईयों ने विरोध किया। विरोध करने वाले भाजपा के मौजूदा पदाधिकारी हैं। भाजपा नेताओं को उखड़ते देखकर पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया।

धौलाना से बस भरकर मंगवाएं गए थे भाड़े के लोग
जानकारी मिली है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए जिले के बाहर से भी भाड़े के लोगों को बुलवाया गया था। जिसमें धौलाना से एक बस भरकर लोग पहुंचे थे। इस बीच भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा को लेकर सड़क पर लगाई गई बेरिकेडिंग भाजपाईयों ने तोड़ दी। पुलिस के काफी प्रयास के बावजूद भीड़ बेकाबू हो गई। पुलिस को भाजपाईयों को संभालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस और भाजपाईयों के बीच झड़प का विडियो वायरल
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ता द्वारा महिला सिपाही से छेड़छाड़ को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इस बीच पुलिस और भाजपा नेताओं के बीच झड़प भी हुईं। पुलिस और भाजपाईयों के बीच हुई झड़प का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें जिले के कुछ भाजपा पदाधिकारी पुलिस से भिड़ते नजर आ रहे हैं। पुलिस और भाजपा नेताओं के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। पुलिस ने विडियो से मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस विडियो के माध्यम से आरोपी भाजपाईयों पर कार्रवाई कर सकती है। 
 
महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में बीटा-2 कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
वृंदा शुक्ला, पुलिस उपायुक्त, महिला सुरक्षा

यमुना एक्सप्रेस वे पर जीरो प्वाइंट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी। लेकिन, महिला सिपाही से छेड़छाड़ का बारे में कोई जानकारी नहीं है। मेरे सामने ऐसा कुछ नहीं हुआ है। मैं जीरो पॉइंट से आगे जेवर के स्वागत कार्यक्रम में चला गया था।
विजय भाटी, जिलाध्यक्ष, भाजपा, गौतमबुद्ध नगर

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.