कमिश्नर से मिले भाजपा नेता, बोले- जब से आप आए अपराध बहुत कम हो गया

कमिश्नर से मिले भाजपा नेता, बोले- जब से आप आए अपराध बहुत कम हो गया

कमिश्नर से मिले भाजपा नेता, बोले- जब से आप आए अपराध बहुत कम हो गया

Tricity Today | कमिश्नर से मिले भाजपा नेता

शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विजय भाटी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार सिंह से मुलाकात की। जिला अध्यक्ष ने पुलिस कमिश्नर को गुलदस्ता भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला अध्यक्ष का कहना है कि जब से जिले में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू हुई है, तब से अपराध का ग्राफ बहुत नीचे गिर गया है। अपराधी हतोत्साहित हैं और जिले का आम नागरिक सुकून महसूस कर रहा है।

भाजपा के पदाधिकारियों ने पुलिस आयुक्त आलोक सिंह और अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने जनपद में पुलिस कमिश्नरेट बनने के बाद अपराधियों पर अंकुश लगाने की प्रशंसा की। भाजपा जिला अध्यक्ष विजय भाटी के नेतृत्व में पदाधिकारी पुलिस आयुक्त आलोक कुमार सिंह और अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार से मिले। भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी के के दौरान जनपद गौतमबुद्ध नगर की पुलिस ने बहुत ही सराहनीय काम किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद में पुलिस कमिश्नरेट बनाकर जो पहल की है, उससे जनपद में अपराधियों की कमर टूटी है। जब से पुलिस कमिश्नरेट बना है, तब से अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगा है।

भाजपा जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने कहा, "पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम से व्यवस्थाएं सुधरी हैं। पुलिस का काम करने का तरीका बेहतर हुआ है। अब आम आदमी पुलिस के सामने अपनी बात रखने में सहजता महसूस करता है। जिले में सीनियर पुलिस अधिकारियों की संख्या बढ़ने से सजगता बड़ी है। आपराधिक घटनाओं का खुलासा तेजी से हो रहा है। खासतौर से महिलाओं और बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों को लेकर गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बहुत ही शानदार काम किया है। इसके लिए हम लोगों ने पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, गजेंद्र मावी, बबली नागर, गुरदेव भाटी, सचिन शर्मा, अजय पाल नागर मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.