भाजपा नेता रकम सिंह भाटी का उनके गांव में स्वागत किया गया, भाजपा ने दी है बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा नेता रकम सिंह भाटी का उनके गांव में स्वागत किया गया, भाजपा ने दी है बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा नेता रकम सिंह भाटी का उनके गांव में स्वागत किया गया, भाजपा ने दी है बड़ी जिम्मेदारी

Tricity Today | भाजपा नेता रकम सिंह भाटी का उनके गांव में स्वागत किया गया

Greater Noida: आज भाजपा नेता रकम सिंह भाटी को प्रदेश परिषद सदस्य भाजपा बनाये जाने पर डाढा गांव के लोगों ने उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। गांव के बुजुर्ग लोगों ने रकम सिंह भाटी को आशीर्वाद दिया। मंच का संचालन एडवोकेट संतराम भाटी ने किया।

इस मौके पर रकम सिंह भाटी ने गांव के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि, भाजपा केंद्र सरकार के द्वारा नागरिकता कानून संशोधन अधिनियम 2019 और एनआरसी को लेकर विपक्षियों के द्वारा जनता में फैलाया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि, भारतीय मुसलमान भाइयों की नागरिकता पर कोई सवाल नहीं है। सवाल उन लोगों को से हैं। जोकि अवैध तरीके से भारत देश में घुसपैठ करते हैं। देश को समाज को नुकसान पहुंचाते हैं। वह आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त रहते ऐसे लोगों को देश से बाहर करने के लिए भाजपा सरकार ने मोदी सरकार यह नागरिकता संशोधन अधिनियम लाई है।

इस मौके पर युवा नेता संजय भाटी ने कहा की, भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने यह जिम्मेदारी देकर समाज को और आम जनता को एक जुझारू ईमानदार व्यक्ति को आगे बढ़ाया है। जो समाज के लिए आम जनता के लिए सदैव सड़कों पर लड़ाई लड़ते हैं। हम व समस्त नागरिक प्रदेश नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त करते और भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सीएए व एनआरसी नागरिक संशोधन अधिनियम को लेकर ग्रामवासियों को जागरूक किया। उन्हें बताया कि अगर हमारे हिंदू, सिख, ईसाई और पारसी हिंदुस्तान में नहीं आएंगे तो कहां जाएंगे। इसलिए यह अधिनियम लागू होना बहुत लाजमी है और यह देश हित में है। 

इस मौके पर मास्टर वीर सिंह, सतवीर प्रधान, बाबा चंदू सिंह, मुखिया बीडीसी, संतराम भाटी, बिल्लू पहलवान, जयवीर पहलवान, मुकेश पहलवान, सुखबीर सिंह प्रताप सिंह, बलजीत सिंह, महेंद्र सिंह सरपंच, समस्त ग्रामवासी आदि लोग शामिल रहें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.