NOIDA: भाजपा नेता रविकांत मिश्रा ने गरीबों को राशन वितरित किया

NOIDA: भाजपा नेता रविकांत मिश्रा ने गरीबों को राशन वितरित किया

NOIDA: भाजपा नेता रविकांत मिश्रा ने गरीबों को राशन वितरित किया

Tricity Today | भाजपा नेता रविकांत मिश्रा ने गरीबों को राशन वितरित किया

सदरपुर गांव में जरूरतमंद परिवारों को खाना दिया गयाgangaभाजपा नेताओं ने कहा- आगे भी यह अभियान जारी रहेगा

गौतम बुद्ध नगर के सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा और नोएडा के विधायक पंकज सिंह के आह्वान पर भाजपा नेता रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में रविवार को नोएडा के सदरपुर गांव सेक्टर-45 में करीब 200 जरूरतमंदों और गरीब परिवार को सूखे राशन का वितरण किया गया है।

इस मौके पर रविकांत मिश्रा ने कहा कि भारत में कोरोना के कारण लाॅकडाउन लागू है। ऐसे में गरीब और मजदूर परिवारों की स्थिति काफी दयनीय है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के हर वर्ग के व्यक्ति की मदद कर रहे हैं। इसलिए जो अक्षम लोग हैं, उन्हें भी भारत और उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर जरूरतमंदों और गरीब परिवारों की हर संम्भव मदद करनी चाहिए। 

इस मौके पर मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र चोपड़ा, कपिल मिश्रा, रोहन पंडित, वीरेंदर शर्मा, दीपक कुमार, अनुज, यामीन आदि लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.