यूपी के कोऑपरेटिव चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक फतह, समाजवादी पार्टी और मुलायम सिंह यादव का सूपड़ा साफ

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश के कोऑपरेटिव चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत हुई है। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 323 बैंक शाखाओं में से 293 शाखाओं में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार जीते हैं। केवल 19 सीटों पर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और निर्दलीयों को जीत हासिल हुई है। अभी तक उत्तर प्रदेश के कोऑपरेटिव सेक्टर में समाजवादी पार्टी और मुलायम सिंह यादव परिवार का दबदबा रहा है।

वर्ष 1991 में कल्याण सिंह शासनकाल में भारतीय जनता पार्टी ने कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव में बड़ी जीत हासिल की थी। वर्ष 1991 से 2020 तक बैंकों पर मुलायम सिंह यादव के परिवार का एकछत्र कब्जा था। करीब 30 साल बाद समाजवादी पार्टी और मुलायम सिंह यादव के परिवार का सूपड़ा साफ हो गया है। भारतीय जनता पार्टी को कुल 311 में से 285 सीट मिली हैं। समाजवादी पार्टी को केवल 12 सीट मिली हैं। कांग्रेस को केवल एक बैंक में जीत मिली है। 13 बैंकों में निर्दलीयों को कामयाबी मिली है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.