क्या जेपी नड्डा अब भी भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष हैं, देखिए बीजेपी वेस्ट यूपी के अध्यक्ष की चिट्ठी

क्या जेपी नड्डा अब भी भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष हैं, देखिए बीजेपी वेस्ट यूपी के अध्यक्ष की चिट्ठी

क्या जेपी नड्डा अब भी भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष हैं, देखिए बीजेपी वेस्ट यूपी के अध्यक्ष की चिट्ठी

Tricity Today | बीजेपी वेस्ट यूपी के अध्यक्ष की चिट्ठी

जेपी नड्डा अब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके हैं। उनके भव्य स्वागत किए जा रहे हैं लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी त्यागी के लिए वह अब भी कार्यकारी अध्यक्ष ही हैं। गुरुवार को दिल्ली से आगरा जाते वक्त जेपी नड्डा के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर में स्वागत किए गए। इसका कार्यक्रम बुधवार को मेरठ वेस्ट यूपी के अध्यक्ष अश्विनी त्यागी ने जारी किया था। जिसमें जेपी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष लिखा गया है।

जेपी नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष 20 जनवरी को चुन लिया गया था। बुधवार को वह आगरा में आयोजित रैली को सम्बोधित करने गए। यह रैली नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में की गई है। जेपी नड्डा का दिल्ली से आगरा तक एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर स्वागत किए गए। इसके लिए वेस्ट यूपी के अध्यक्ष अश्विनी त्यागी की ओर से विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया था। कार्यक्रम पर जेपी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष लिखा गया है। हालांकि, यह चिट्ठी 18 जनवरी को जारी की गई है। जबकि, नड्डा 20 जनवरी को अध्यक्ष बने हैं। चिट्ठी जारी होने के वक्त वह कार्यकारी अध्यक्ष ही थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.