मनोज तिवारी ने फिर दावा किया, भाजपा दिल्ली में 48 सीट जीतेगी

मनोज तिवारी ने फिर दावा किया, भाजपा दिल्ली में 48 सीट जीतेगी

मनोज तिवारी ने फिर दावा किया, भाजपा दिल्ली में 48 सीट जीतेगी

Tricity Today | Manoj Tiwari Tweet

वोटिंग खत्म होने के बाद न्यूज़ चैनलों के एक्जिट पोल आ रहे हैं। जिनमें सभी आम आदमी पार्टी की बम्पर जीत का दावा कर रहे हैं। दूसरी ओर हालात की समीक्षा करने के लिए रात साढ़े आठ बजे गृह मंत्री अमित शाह ने सभी सातों सांसदों को बुलाया है। इसी बीच मनोज तिवारी ने कहा, हम दिल्ली में 48 सीट जीत रहे हैं। हम दिल्ली में स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं। मेरा आज का ट्वीट सम्भालकर रखिएगा।

मनोज तिवारी ने साफ-साफ दावा किया कि सारे एक्जिट पोल फेल हो जाएंगे। जो नतीजे दिखाए जा रहे हैं, वह पलट जाएंगे। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि हम जहां हारते हैं, वहां ईवीएम को दोष नहीं देते। दिल्ली में हारने वाले भी ईवीएम को दोष नहीं दें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.