भाजपा युवा मोर्चा ने नागरिकता कानून के पक्ष में एक किलोमीटर मानव श्रृंखला बनाई

भाजपा युवा मोर्चा ने नागरिकता कानून के पक्ष में एक किलोमीटर मानव श्रृंखला बनाई

भाजपा युवा मोर्चा ने नागरिकता कानून के पक्ष में एक किलोमीटर मानव श्रृंखला बनाई

Tricity Today | भाजपा युवा मोर्चा ने नागरिकता कानून के पक्ष में एक किलोमीटर मानव श्रृंखला बनाई

ग्रेटर नोएडा में जगत फार्म बाजार से पुलिस चौकी तक मानव श्रृंखला बनाई गईgangaकार्यक्रम में व्यापारी, युवा, सिक्ख, सिंधी समाज के लोग और छात्रों ने भाग लिया

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने शनिवार को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जगत फार्म में करीब एक किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई। मोर्चा के जिला और क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष राजू कालरा कहा कि लोगों को भ्रमित किया जा रहा हैं। यह कानून देश के किसी भी नागरिक के खिलाफ नहीं है। इस कानून का उद्देश्य किसी की नागरिकता समाप्त करना नहीं है। यह कानून नागरिकता देने के लिए है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष अन्नू पंडित ने कहा, हम लोग घर-घर जाकर लोगों को इस कानून के बारे में बताएंगे। इस कानून से पड़ोसी देशों में हमारे प्रताड़ित भाई-बहनों को नागरिकता मिलेगी। विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज पर कोई सवाल खड़ा नहीं कर पा रहा है तो नागरिकता कानून को बहाना बनाकर देश की जनता को बरगलाने का काम कर रहा है। लेकिन, देश के लोग इनकी कारगुजारी को समझ गए हैं। यही वजह है कि देशभर में इस कानून के खिलाफ चल रहे आंदोलन बंद हो गए हैं।

मानव श्रृंखला में युवा, व्यापारी, सिक्ख समाज, सिन्धी समाज के लोग कानून के समर्थन में लिखे नारों के पोस्टर लेकर शामिल हुए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुज कुमार, क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी श्याम रावत, राघवेंद्र सिंह, महेश शर्मा, जिला महामंत्री मोनू गर्ग, राज नागर, अतुल पंडित, विशाल ठाकुर, योगेश चौहान, संदीप गोयल, सोबिंद्र भाटी, समीर भाटिया, मोनू यादव, अखिलेश नागर, विपिन शर्मा, गौरव ठाकुर, संजीव ठकराल, लोकेश त्यागी, हेमंत अग्रवाल, राजू शर्मा, सौर्य मिश्रा, शुभम उपाध्याय, केशव शर्मा, मोरध्वज और मोनू भाटी शामिल हुए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.