भाजपा युवा मोर्चा ने सैकड़ों लोगों को खाना और राशन बांटा

भाजपा युवा मोर्चा ने सैकड़ों लोगों को खाना और राशन बांटा

भाजपा युवा मोर्चा ने सैकड़ों लोगों को खाना और राशन बांटा

Tricity Today | भाजपा युवा मोर्चा ने सैकड़ों लोगों को खाना और राशन बांटा

कोरोना की वैश्विक महामारी से जहां सारी दुनिया लड़ रही है, वहीं भारत भी इस जानलेवा वायरस से युद्ध स्तर पर लड़ाई लड़ रहा है। केंद्र सरकार ने गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराने का संकल्प लिया है। 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता प्रदेश भर में रोजाना करोड़ों जरूरतमंद लोगों को भोजन करा रहे है। गौतम बुद्ध नगर के भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रात-दिन लोगों के बीच में जाकर जरूरतमंद लोगों को भोजन और सूखा अनाज आदि जरुरत की चीजें बाट रहे हैं।

युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अन्नू पंडित ने बताया कि हमने संकल्प लिया है, किसी भी गरीब जरूरतमंद को भूखा नही सोने देंगे। साथ मे हमारी टीम के जिला महामंत्री मोनू गर्ग, लोकेश त्यागी, सोमिन्द्र भाटी, अखिलेश नागर, राहुल यादव, संदीप गोयल मोनू यादव, गिरीश तालान, नरेश शर्मा, कुमार सौरभ, विनोद भाटी आदि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने मंडलो में मोर्चा संभाला हुआ है। लाॅकडाउन के पहले दिन से हजारों लोगों को भोजन करा रही हैं और आगे भी कराते रहेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.