भाजपा युवा मोर्चा गरीबों के साथ खड़ा है: कुमार सौरभ

भाजपा युवा मोर्चा गरीबों के साथ खड़ा है: कुमार सौरभ

भाजपा युवा मोर्चा गरीबों के साथ खड़ा है: कुमार सौरभ

Tricity Today | भाजपा युवा मोर्चा गरीबों को बांटा खाना

बिसरख मंडल भाजपा युवा मोर्चा की टीम ने 351 परिवारों को फ्राइड चावल बांटकर रेहड़ी और पटरी वालों की भूख मिटाई। बिसरख मंडल के भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष कुमार सौरभ का कहना है कि सांसद महेश शर्मा, विधायक तेजपाल नागर और युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अन्नू पंडित लगातार इस महामारी में युवा मोर्चा की टीम का साथ दे रहे हैं। 

सौरभ ने कहा, युवा मोर्चा की टीम लगातार इस विपत्ति में सभी के साथ खड़ी है। हर सामाजिक संस्था, जो इस नेक कार्य में लगे हैं, उनको बीजेपी युवा मोर्चा नमन करता है। सौरभ ने कहा कि कहीं भी और कभी भी किसी संस्था या व्यक्ति को इस समय उनकी जरूरत हो तो उपलब्ध हैं। साथ में उन्होंने युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया। कहा, हम किसी राजनीतिक बहस में न पड़कर जन-जन की सेवा में जुटे हुए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.