ग्रेटर नोएडा में हुआ खूनखराबा, पुरानी रंजिश में हुई गोलीबारी, दिल मजबूत हो तो देखें वीडियो

ग्रेटर नोएडा में हुआ खूनखराबा, पुरानी रंजिश में हुई गोलीबारी, दिल मजबूत हो तो देखें वीडियो

ग्रेटर नोएडा में हुआ खूनखराबा, पुरानी रंजिश में हुई गोलीबारी, दिल मजबूत हो तो देखें वीडियो

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा में हुआ खूनखराबा, पुरानी रंजिश में हुई गोलीबारी

ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को दिनदहाड़े पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर खून खराबा हुआ। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस हमले में एक युवक को गोलियां लगी हैं। युवक खून से बुरी तरह लथपथ होकर सड़क पर पड़ा है। उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो बेहद खौफनाक है। जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बुरी तरह जख्मी युवक को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल वह खतरे से बाहर है। गोली उसके जबड़े में फंसी हुई है। जिसका ऑपरेशन किया गया है।

युवक काफी देर खून से लथपथ हालत में बीच रास्ते पड़ा रहा

दादरी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चक्रसैनपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार को दो पक्षों में गोलीबारी हुई। एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। कई राउंड हुई फायरिंग में एक युवक को गोली लगी हैं। एक गोली उसके जबड़े में लगी है। जिससे युवक गांव में रास्ते पर गिर गया। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। युवक पूरी तरह खून से लथपथ हालत में काफी देर तक रास्ते पर पड़ा रहा। उसे किसी तरह ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया है।

सुबह विवाद हुआ था, जिसे गांव वालों ने सुलझा दिया

युवक का नाम अमित भाटी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों पक्षों के बीच जमींनी रंजिश को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। जिसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। मंगलवार को चक्रसैनपुर गांव के रहने वाले अमित और मनोज के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान वहां मौजूद गांव के लोगों ने दोनों को शांत करा दिया। दोपहर में करीब डेढ़ बजे अमित गांव के दो युवकों के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान मनोज ने अमित पर फायरिंग कर दी। 

अमित भाटी के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, पुलिस उसे तलाश रही थी

अमित के परिवार का आरोप है कि करीब 5 राउंड फायरिंग की गई है। अमित के जबड़े में गोली लगी है। उसका उपचार ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में चल रहा है। ग्रेटर नोएडा के अपर पुलिस उपायुक्त विशाल पांडे ने बताया कि दोनों पर अपराधिक मामले दर्ज हैं। अमित भाटी दादरी कोतवाली मेें वांछित चल रहा था। इस पर आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं। पुरानी रंजिश के कारण फायरिंग हुई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.