ग्रेटर नोएडा के नियाना गांव में खूनी संघर्ष, चाचा की गोली मारकर हत्या और भतीजे का हाथ काटा

ग्रेटर नोएडा के नियाना गांव में खूनी संघर्ष, चाचा की गोली मारकर हत्या और भतीजे का हाथ काटा

ग्रेटर नोएडा के नियाना गांव में खूनी संघर्ष, चाचा की गोली मारकर हत्या और भतीजे का हाथ काटा

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा नियाना गांव में सोमवार की दोपहर रास्ता रोकने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच पहले से ही एक मकान पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को हुए विवाद में एक पक्ष ने जमकर गोलीबारी की और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हमले में उसके भतीजे का हाथ कट गया है। इस संघर्ष में मृतक का एक भाई भी घायल हुआ है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नियाना गांव में बिजेंदर और राजकुमार के बीच एक मकान पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार की दोपहर राजकुमार पक्ष के लोग अपने घर के सामने रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करके ईंटें उतार रहे थे। इस दौरान विजेंद्र का भाई राजेंद्र वहां से कार लेकर गुजर रहा था। रास्ता बंद होने पर राजेंद्र ने ट्रैक्टर हटाने के लिए कहा। इस पर राजकुमार पक्ष के लोगों ने उस पर हमला कर दिया। 

गोलीबारी की गई, धारदार हथियार चले
राजेंद्र पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। राजकुमार पक्ष की ओर से हुई गोलीबारी में विजेंद्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि, उसका भाई राजेंद्र घायल हुआ है। राजेंद्र के बेटे देवेंद्र का हाथ कट गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पक्ष के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

एक मकान को लेकर चल रहा है विवाद
डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि राजकुमार और बिजेंदर पक्ष के बीच गांव में एक मकान को लेकर विवाद चल रहा है। एक व्यक्ति भीम ने कुछ दिनों पहले इस मकान का एग्रीमेंट राजकुमार पक्ष के नाम किया था। जिसके बाद उसने मकान की रजिस्ट्री विजेंद्र पक्ष के नाम कर दी। इसके बाद से राजकुमार और विजेंदर दोनों पक्ष मकान पर कब्जे को लेकर अपना हक जता रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.