ग्रेटर नोएडा में प्लाट को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई महिलाएं जख्मी

ग्रेटर नोएडा में प्लाट को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई महिलाएं जख्मी

ग्रेटर नोएडा में प्लाट को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई महिलाएं जख्मी

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र के गढ़ी शहदरा गांव में रविवार की दोपहर एक प्लॉट पर क़ब्ज़े को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें कई महिलाओं को काफ़ी चोट आई है। महिलाओं ने एक भाजपा नेता पर मारपीट का आरोप लगाया है। आरोपी खुद को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का करीबी बताता है। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने भी आरोपी के ख़िलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया।

महिलाओं ने मीडिया के सामने बताया कि आरोपी भाजपा नेता नवीन भाटी खुद को राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री का क़रीबी बताता है। जिसके चलते आरोपी ने जमकर गुंडागर्दी की। घटना की सूचना पर मौक़े पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। 

आरोप है घटना स्थल पर भाजपा नेता ने पुलिस की मौजूदगी में मीडियाकर्मियों से भी बदसूलकी की। इस मामले में मीडियाकर्मियों ने सूरजपुर कोतवाली में तहरीर दी है। डीसीपी हरीशचंदर ने बताया की नवीन भाटी एसडीएम कोर्ट का आदेश लेकर प्लॉट पर क़ब्ज़ा लेने पहुँचे थे। इस बीच दूसरे पक्ष के विरोध करने पर मारपीट हुई। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुटी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.