ग्रेटर नोएडा : दो गुटों में खूनी संघर्ष, युवकों पर चाकू और तलवारों से हमला

ग्रेटर नोएडा : दो गुटों में खूनी संघर्ष, युवकों पर चाकू और तलवारों से हमला

ग्रेटर नोएडा : दो गुटों में खूनी संघर्ष, युवकों पर चाकू और तलवारों से हमला

Tricity Today |

ग्रेटर नोएडा से बड़ी घटना सामने आ रही है। यहां सूरजपुर थाना क्षेत्र के लखनावली गांव में दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ है। दोनों ओर से पथराव हुआ। चाकू और तलवार चली हैं। कुछ युवकों पर तलवारों से हमला किया गया है। जिसमें तीन युवकों गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। युवकों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूचना मिलने के बाद भारी पुलिस फोर्स गांव में पहुंचा है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। अभी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई है।

पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक लखनावली और मारकपुर गांव में दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ है। युवकों पर चाकू और तलवार से किया गया हमला है। इस घटना में लखनावली गांव के सुधीर शर्मा पुत्र जय सिंह शर्मा और बृजेश सिंह गुज्जर पुत्र जिले सिंह गुज्जर समेत तीन युवक गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। लखनावली गांव से बड़ी संख्या में लोग कैलाश अस्पताल पर जमा हैं। एक युवक की हालत ज्यादा खराब बताई जा रही है।

गांव से मिली जानकारी के मुताबिक मारकपुर गांव में अंबेडकर भवन के बोर्ड को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। एक पक्ष में दलित है और दूसरे पक्ष में गुर्जर और ब्राह्मण समाज के युवक शामिल हैं। दोनों गुटों में खूनी संघर्ष हुआ है। युवकों के बीच हुए खूनी संघर्ष की जानकारी मिलते ही सूरजपुर, ईकोटेक-3 और नॉलेज पार्क थानों की पुलिस मारकपुर गांव में पहुंची है। ग्रेटर नोएडा के एसीपी और दूसरे पुलिस अधिकारी भी गांव में पहुंचे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हालात नियंत्रित हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.