गौरव चंदेल हत्याकांड: बॉम्ब डिस्पोजल और डॉग स्कवायड ने घटनास्थल पर जांच की, क्या मिला

गौरव चंदेल हत्याकांड: बॉम्ब डिस्पोजल और डॉग स्कवायड ने घटनास्थल पर जांच की, क्या मिला

गौरव चंदेल हत्याकांड: बॉम्ब डिस्पोजल और डॉग स्कवायड ने घटनास्थल पर जांच की, क्या मिला

Tricity Today | बॉम्ब डिस्पोजल और डॉग स्कवायड ने घटनास्थल पर जांच की

Greater Noida West: गौरव चंदेल हत्याकांड की जांच में नोएडा पुलिस कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के बॉम्ब डिस्पोजल और डॉग स्कवायड ने घटनास्थल पर खोजबीन की। इस दौरान मामले के जांच अधिकारी थाना फेज-3 के इंस्पेक्टर भी मौजूद रहे। करीब डेढ़ घंटे तक खोजबीन चली। लेकिन, कोई कामयाबी नहीं मिली है। जांच दल का मानना है कि बारिश ने घटनास्थल पर सबूतों को लगभग नष्ट कर दिया है। इससे मामले की जांच करने में पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सोमवार की रात गौर सिटी फिफ्थ एवेन्यू के निवासी गौरव चंदेल की हत्या कर दी गई थी। उन्हें अज्ञात हत्यारों ने परथला गोल चक्कर से हिंडन नदी के पुल की तरफ जाते हुए सर्विस रोड पर गोली मारी थी। उन्हें प्वाइंट 32 एमएम की पिस्टल से गोली मारी गई है। मामले में जांच के लिए बुधवार को फोरेंसिक टीम ने जांच की। करीब दो घंटे तक छानबीन की। एक प्वाइंट 32 एमएम की बुलेट का खोखा मिला। उसके अलावा कुछ हाथ नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार की दोपहर बॉम्ब डिस्पोजल और डॉग स्कवायड को बुलाया। खोजी कुत्तों ने करीब डेढ़ घंटे तक पूरे इलाके में छानबीन की। कुछ नहीं मिला। बॉम्ब डिस्पोजल स्कवायड ने लैपटॉप और मोबाइल की छानबीन के लिए कड़ी मशक्कत की। कोई कामयाबी नहीं मिली।

पुलिस का कहना है कि बारिश ने घटना स्थल पर सबूतों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। बारिश के कारण सबूत नष्ट हो गए हैं। जिसकी वजह से फोरेंसिक और टेक्नीकल एविडेंस नहीं मिल रहे हैं। पुलिस को मामले की जांच आगे बढ़ाने में परेशानी हो रही है। पहले पुलिस का अनुमान था कि गौरव की हत्या कहीं दूसरी जगह की गई और शव को यहां सड़क किनारे फेंका गया है। फोरेंसिक टीम को बुलेट का खोखा मिलने के बाद यह तय हो गया है कि गौरव की हत्या यहीं की गई थी। उसके बाद कार, लैपटॉप और मोबाइल फोन लूटकर हत्यारे फरार हो गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.