एक मार्च को जेवर में होगा ब्राह्मण समागम, स्वामी अच्युतानंद होंगे मुख्य अतिथि

एक मार्च को जेवर में होगा ब्राह्मण समागम, स्वामी अच्युतानंद होंगे मुख्य अतिथि

एक मार्च को जेवर में होगा ब्राह्मण समागम, स्वामी अच्युतानंद होंगे मुख्य अतिथि

Tricity Today | स्वामी अच्युतानंद

एक मार्च को जेवर में ब्राह्मण समागम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन ब्राह्मण विकास मंच के बैनर तले होगा। स्वामी अच्युतानंद इस समागम के मुख्य अतिथि होंगे। आयोजन समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम में पूरे भारतवर्ष से ब्राह्मण समाज के समाज सेवकों, उद्यमियों, मेधावी छात्रों, सेवानिवृत्त नौकरशाहों और राजनेताओं को आमंत्रित किया जाएगा।

आयोजन समिति के सदस्य सुशील शर्मा ने बताया कि आयोजन जेवर क्षेत्र में कलुपुरा गांव के पास किया जाएगा। 1 मार्च की सुबह सुंदर कांड के पाठ और यज्ञ के साथ ब्राह्मण समागम का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी अच्युतानंद उपस्थित रहेंगे। आयोजन में भारत के प्रत्येक ब्राह्मण गोत्र के प्रतिनिधि को आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें ब्राह्मण समाज के समाज सेवक, उद्यमी, मेधावी छात्र, सेवानिवृत्त नौकरशाह और राजनेता शामिल होंगे। नेपाल, मोरिसस, इंग्लैंड और अमेरिका से भी ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

आयोजन समिति के सदस्य एडवोकेट अतुल शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समागम का उद्देश्य अपने समाज में व्याप्त कुरीतियों दहेज मुक्ति, बेटी को पढ़ाने और नशा मुक्ति पर विचार किया जाएगा। अपने क्षेत्र में उत्कृष्ठ काम करने वाले समाज के सदस्यों को युवा पीढ़ी के सामने मार्ग दर्शक के रूप प्रस्तुत करता इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। यह आयोजन ब्राह्मण समाज को एक नई दिशा देगा और हालिया परिस्थितियों की समीक्षा करेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.