ग्रेटर नोएडा: अविरल मुद्गल का ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान

ग्रेटर नोएडा: अविरल मुद्गल का ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान

ग्रेटर नोएडा: अविरल मुद्गल का ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान

Tricity Today | अविरल मुद्गल का ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान

गौतमबुद्ध नगर के खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त मुद्गल के पुत्र अविरल मुद्गल का चयन उत्तर प्रदेश सिविल सेवा के लिए हुए है। वह बतौर असिस्टेंट कमिश्नर नियुक्त होंगे। अविरल की कामयाबी पर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने खुशी जाहिर की। ब्राह्मण समाज के लोग रविवार को अविरल के घर पहुंचे और पूरे परिवार का अभिनंदन किया। 

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने कहा, अविरल मुद्गल ने ब्राह्मण समाज का मान बढ़ाया है। हमारे युवा भाई ने समाज का गौरव बढ़ाने का पुण्य कार्य किया है। पीसीएस परीक्षा पास करने पंर पंडित अविरल मुदगिल को बहुत बहुत बधाई। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की टीम ने उनके घर ग्रेटर नोएडा जाकर भव्य स्वागत किया।

स्वागत में मुख्य रूप से नोएडा महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कृपा राम शर्मा, राष्ट्रीय ब्राह्मण महा संघ के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंडित अनिल शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष और कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शर्मा, जिला संरक्षक प्राथमिक शिक्षक संघ अशोक शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, सचिन भरद्वाज बरौला, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के युवा नेता प्रिंस शर्मा, हल्दौनी के ग्राम प्रधान योगेंद्र शर्मा ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। 

ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने अविरल मुद्गल को भगवान परशुराम जी की प्रतिमा भेंट की। साथ ही अविरल को अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। पूरे परिवार को बहुत-बहुत बधाई दी। इस दौरान मुदगल परिवार के रिश्तेदार पड़ोसी और निकट संबंधी भी उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.