Greater Noida: दूल्हा-दुल्हन ने मास्क पहनकर लिए फेरे, 5 बारातियों ने सोशल डिस्टेंशिंग का पालन किया

Greater Noida: दूल्हा-दुल्हन ने मास्क पहनकर लिए फेरे, 5 बारातियों ने सोशल डिस्टेंशिंग का पालन किया

Greater Noida: दूल्हा-दुल्हन ने मास्क पहनकर लिए फेरे, 5 बारातियों ने सोशल डिस्टेंशिंग का पालन किया

Tricity Today | Bride and groom performed all the rituals wearing masks, 5 baratis followed social distancing too

कोरोना महामारी में लॉकडाउन के बीच शनिवार को एक युवक-युवती शादी के बंधन में बंध गए। सोशल डिस्टेंसिंग के तहत मुंह पर मास्क बांधकर दोनों ने फेरे लिए और सात जन्मों तक साथ रहने का वायदा किया है। बिना किसी दिखावे के यह शादी संपन्न हुई।

कोरोना महामारी के चलते गौतमबुद्ध नगर में भी लॉकडाउन है। पुलिस और प्रशासन लॉकडाउन का पालन कराने में जुटे हैं। अक्षय तृतीया के दिन शहर खूब शादियां होती थीं, लेकिन इस बार लॉकडाउन में सब फीका है। इसके बाजवूद दादरी क्षेत्र में एक शादी हुई है। दुजाना के अंकित नागर की शादी कोट गांव की प्रियंका के साथ हुई। अंकित बैंक मैनेजर हैं। दोनों ने रीति-रिवाज के साथ सात फेरे लिए। इस दौरान तमाम कानूनी नियमों का पालन किया गया। 

सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए मास्क लगाकर शादी हुई। बाकायदा दूल्हे, दुल्हन और परिजनों ने मास्क पहनकर रश्में पूरी कीं। दोनों तरफ से 5-5 लोग शादी में शामिल हुए। बिना किसी दिखावे के यह शादी हो गई।

आपको बता दें कि इससे पहले भी दनकौर क्षेत्र के भट्टा पारसौल गांव में लॉकडाउन के दौरान एक अजब-गजब शादी समारोह संपन्न हुआ है। जिसमें दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर नहीं जा पाया। कन्या पक्ष के लोग दुल्हन को लेकर दूल्हे के घर पहुंचे। ऐसा पहली बार देखने को मिला जब शादी के सात फेरे दूल्हे की चौखट पर पड़े। दादरी में भी इसी सप्ताह एक शादी बेहद सादे तरीके से हुई। जिसमें दूल्हा केवल अपने मां-बाप के साथ दिल्ली पहुंचा और शादी करके दुल्हन को लेकर आया।

गौतम बुद्ध नगर शादियों में तामझाम और दिखावे के लिए खासा मशहूर है। ऐसे में लॉकडाउन के दौरान सादगी भरी शादियां देखकर लोगों को खासी खुशी महसूस हो रही है। दरअसल, जहां 5000 लोग शादी में शामिल होते हैं, वहां 5 लोगों का शामिल होना मुश्किल हो चला है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.