सुहागरात की रात दुल्हन का अपहरण कर गैंगरेप

सुहागरात की रात दुल्हन का अपहरण कर गैंगरेप

सुहागरात की रात दुल्हन का अपहरण कर गैंगरेप

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

हापुड के हाफिजपुर कोतवाली क्षेत्र में दो दिनों पहले सुहागरात के दिन हुई लापता दुल्हन पुलिस को दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर संदिग्ध हालत में मिली हैं। 

पुलिस के अनुसार, हापुड में एक परिवार की बेटी की शादी 17 जनवरी को हाफिजपुर इलाके में हुई थी। दुल्हन को ससुराल वालों ने रात में पड़ोस के एक घर में सोने के लिए भेजा था। सुबह 9 बजे ससुरालियों ने दुल्हन के घर वालों को सूचना दी कि उनकी बेटी रात में गायब हो गई। जिसके बाद परिवार के लोगों ने 18 जनवरी को थाना हाफिजपुर पहुंचकर हंगामा शुरू किया तो पुलिस ने तहरीर लेकर गुमशुदगी में मामला दर्ज कर ली। 19 जनवरी की सुबह 8 बजे आरोपी दुल्हन को थाना देहात क्षेत्र में हाईवे के ततारपुर मोड़ पर बैंक के सामने छोड़ कर फरार हो गए। दुल्हन ने मायके पहुंचकर पूरी घटना बताई।

पुलिस ने बताया कि, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बदहवास हालात में दुल्हन मिली। दुल्हन ने बताया कि, दो नकाबपोश युवकों ने उसका अपहरण करके दो दिन तक उससे गैंगरेप किया, फिर बाइक पर बैठाकर छोड़ गए।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.