हनीमून से लौटी दुल्हन ने बंगलूरू से दिल्ली और आगरा तक फैलाया कोरोना वायरस, पुलिस पीछे-पीछे

हनीमून से लौटी दुल्हन ने बंगलूरू से दिल्ली और आगरा तक फैलाया कोरोना वायरस, पुलिस पीछे-पीछे

हनीमून से लौटी दुल्हन ने बंगलूरू से दिल्ली और आगरा तक फैलाया कोरोना वायरस, पुलिस पीछे-पीछे

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

कोरोना वायरस का डर पूरे भारत मे तेजी से फैल गया है। संक्रमित लोगों की संख्या भी बढ़ रही है। सरकार ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। लेकिन, भारत में कोरोना वायरस को लेकर एक अजीबोगरीब घटना सामने आया है। जिसके बाद से उत्तर प्रदेश सरकार, भारत सरकार, दिल्ली सरकार, आगरा का जिला प्रशासन और रेल विभाग की नींद उड गई है।

दरअसल, मामला कुछ इस तरह है। इसी साल फरवरी में आगरा की रहने वाली युवती की शादी बेंगलुरू में रहने वाले एक युवक के साथ हुई है। दोनों शादी करने के बाद अपना हनीमून मनाने के लिए इटली चले गए। वहां से वापस आने पर लड़के की तबीयत खराब होने लगी। जिसके बाद उसने अपना ब्लैड टेस्ट करवाया। इस जोड़े में पति को कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई। जिसके बाद बेंगलुरू प्रशासन ने युवक के साथ-साथ युवती को भी अस्पताल में रख लिया।

समस्या तब और ज्यादा बढ़ गई जब यह नवविवाहिता अस्पताल प्रशासन को चमका देकर बेंगलुरू ने दिल्ली हवाई जहाज के जरिए आई और फिर दिल्ली से आगरा तक ट्रेन में सफर किया। इस बात की जानकारी जब बेंगलुरू प्रशासन को चली तो उन्होंने भारत सरकार, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, रेल मंत्रालय, दिल्ली सरकार, यूपी सरकार और आगरा जिला प्रशासन को इस बात की सूचना दी।

एक युवती की इस बेवकूफी के कारण हडकंप मच गया है। आगरा प्रशासन को जब सूचना मिली तो वह महिला के घर गए। लेकिन वहां महिला के पिता पुलिस और अधिकारियों से झूठ बोल रहे हैं कि उनकी बेटी बेंगलुरू गई ही नहीं है।

इस घटना के बाद दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने काफी नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि महिला ने ना जाने कितने लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.