Greater Noida: दूल्हा दुल्हन ने मास्क लगाकर लिए सात फेरे

Greater Noida: दूल्हा दुल्हन ने मास्क लगाकर लिए सात फेरे

Greater Noida: दूल्हा दुल्हन ने मास्क लगाकर लिए सात फेरे

Tricity Today | दूल्हा दुल्हन ने मास्क लगाकर लिए सात फेरे

कोरोना ने शादियों में होने वाली फिजूलखर्ची पर पूरी तरह रोक लगा दी है। लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए लोग सादगी से शादी कर रहे हैं। मंगलवार को बोड़ाकी गांव में दूल्हा दुल्हन ने लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए मास्क लगाकर सात फेरे लिए। उधर वर और वधू पक्ष ने भी नियमों का पूरा ध्यान रखा। धोला पक्ष की तरफ से महज 7 बाराती शादी में शामिल हुए। 

ग्रेटर नोएडा के कोर्ट गांव से मंगलवार को रोहित भड़ाना की बारात बोड़ाकी के गांव में पहुंची थी। बारात में दूल्हे पक्ष के 7 बार आती शामिल हुए। इसके बाद सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए दूल्हा और दुल्हन ने मास्क लगाकर जयमाला की रस्म अदायगी की और सात फेरे लिए। ग्रामीणों ने कहा कि कोरोना के संकट में लोगों को काफी कुछ सीखने को मिला है। दरसल गुर्जर समाज के लोग पूर्व में शादियों में फिजूलखर्ची करते थे। लेकिन अब सादगी के साथ सादिया संपन्न हो रही है। समाज के लोगों को इस परंपरा को आगे भी जारी रखना चाहिए। जिससे की फिजूलखर्ची पर रोक लग सके।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.