लन्दन से आया जॉन और नोएडा-ग्रेटर नोएडा, बुलन्दशहर में फैला गया कोरोना वायरस, जॉन पर एफआईआर

लन्दन से आया जॉन और नोएडा-ग्रेटर नोएडा, बुलन्दशहर में फैला गया कोरोना वायरस, जॉन पर एफआईआर

लन्दन से आया जॉन और नोएडा-ग्रेटर नोएडा, बुलन्दशहर में फैला गया कोरोना वायरस, जॉन पर एफआईआर

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

लन्दन से आया एक ब्रिटिश नागरिक जॉन नोएडा आया और पूरे शहर में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलाकर वापस लौट गया। गौतमबुद्ध नगर के स्वास्थ्य विभाग का यह कहना है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद अब मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से इस ब्रिटिश नागरिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

पूरे उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित गौतम बुद्ध नगर है। यहां इस खतरनाक वायरस से रविवार की शाम तक 32 लोग संक्रमित हो चुके हैं। दरअसल, नोएडा की सीज फायर नाम की एक कंपनी के ही 19 कर्मचारियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इसके लिए जिम्मेदार कंपनी की आपराधिक लापरवाही है।

कंपनी के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर का हेल्थ डिपार्टमेंट अब केस दर्ज करवा चुका है। नोएडा सेक्टर-135 स्थित सीज फायर कंपनी में बीते दिनों लंदन से जॉन नाम का ऑडिटर आया था। कंपनी ने जॉन के नोएडा आने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग से न सिर्फ छिपाई, बल्कि कर्मचारियों के बचाव के लिए भी जरूरी इंतजाम नहीं किए। 

ऑडिटर जॉन को कम्पनी पास ही एक फाइव स्टार होटल में भी ठहराया गया था। अब आलम यह है कि विदेशी ऑडिटर जॉन के जरिए कंपनी के कर्मचारियों में संक्रमण फैल चुका है। 19 कर्मचारियों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

इसी कंपनी के कर्मचारी से बुलंदशहर में भी पहुंचा कोरोना
संक्रमित कर्मचारियों के परिजनों में भी संक्रमण की आशंका बढ़ चुकी है। इसी कंपनी के कर्मचारी के जरिए पड़ोस के जिले बुलंदशहर में कोरोना वायरस पहुंचा। आज वहां पहला मरीज मिला। ये इसी कंपनी का कर्मचारी है। अन्य कई लोग भी इसके जरिए संक्रमित हो गए हैं। गौतम बुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनुराग भार्गव ने सीज फायर कंपनी के खिलाफ एक्सप्रेस वे थाने में केस दर्ज कराया है। लंदन से आए ऑडिटर जॉन के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। यह FIR महामारी अधिनियम 1897 के तहत दर्ज कराई गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.