नोएडा में दिनदहाड़े ज्वेलर को गोली मारकर लूट

नोएडा में दिनदहाड़े ज्वेलर को गोली मारकर लूट

नोएडा में दिनदहाड़े ज्वेलर को गोली मारकर लूट

Tricity Today | Kamal Jewellers

नोएडा के सेक्टर-12 में गुरुवार की दोपहर दिनदहाड़े ज्वेलर को गोली मार दी गई है। बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। घायल ज्वेलर को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मौके पर है और छानबीन में जुटी है। हालांकि, यह वारदात लोगों के गले से नीचे नहीं उतर रही है।

कमल ज्वेलर्स के नाम से नोएडा के सेक्टर-12 में ज्वेलरी की शॉप है। इसके मालिक नरेश पंवार हैं। बताया गया है कि दोपहर में 5 लोग आए और नरेश को गोली मारी। शोरूम में घुसकर बदमाशों ने की लूटपाट की है। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। पुलिस ने शॉप के सीसीटीवी कैमरों को देखा है। घायल ज्वेलर को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.