Greater Noida: सरकारी स्कूल की प्रधानाध्यापिका को जीजा ने छेड़ा, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Greater Noida: सरकारी स्कूल की प्रधानाध्यापिका को जीजा ने छेड़ा, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Greater Noida: सरकारी स्कूल की प्रधानाध्यापिका को जीजा ने छेड़ा, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा में रहने वाली एक प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने अपने जीजा पर रास्ते में रोककर छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोपी व्यक्ति पीड़िता को बदनाम करने की धमकी दे रहा है। परेशान होकर महिला ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुक़दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
शहर के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली प्रधानाध्यापिका का आरोप है कि  चार महीने पहले वह अपनी सहेली के साथ बाजार जा रही थी। इस बीच उसके जीजा ने उसे रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर मारपीट की। पीड़िता ने उस समय पुलिस से शिकायत करने की बजाय आरोपी की शिकायत अपनी बहन से की। लेकिन उसके बाद भी आरोपी उसे परेशान कर रहा है आरोपी उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा है। आरोपी की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है।पुलिस का कहना है कि  पीड़िता की शिकायत पर आरोपी फ़रदीन निवासी पिलखुआ के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.