Greater Noida West: शराबी युवक से परेशान भाई ने गला दबाकर कर दी हत्या

Greater Noida West: शराबी युवक से परेशान भाई ने गला दबाकर कर दी हत्या

Greater Noida West: शराबी युवक से परेशान भाई ने गला दबाकर कर दी हत्या

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख गांव में रहने वाले 35 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने रविवार को उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सहायक पुलिस आयुक्त राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बिसरख गांव में रहने वाला भीष्म 14 जुलाई से लापता था। उसका शव 16 जुलाई को गांव के पास मिला था।

एसीपी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि मृतक की गला दबाकर और गले पर धारदार हथियार से हमला करके हत्या की गई है। इस मामले में मृतक के परिजन मुकदमा दर्ज नहीं कराना चाह रहे थे, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि भीष्म की हत्या में उसके परिवार के लोगों का हाथ है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने रविवार की सुबह मृतक के भाई दीपक को हिरासत में लिया। उससे सख्ती से पूछताछ की गई।

दीपक ने पुलिस को बताया कि भीष्म अविवाहित था और शराब पीने का आदी था। शराब पीकर वह परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार करता था। एसीपी राजीव सिंह ने बताया कि दीपक के अनुसार, घटना वाले दिन भी भीष्म शराब पीकर घर आया था और उसने घर की महिलाओं से अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया था। दीपक ने जब इस बात का विरोध किया तो भीष्म ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच दीपक ने उसका गला दबा दिया और जब वह बेहोश हो गया। इसके बाद घर में रखी छुरी से उसके गले पर हमला किया। उन्होंने बताया कि दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल की गई छुरी भी बरामद कर ली गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.