भाइयों और बहनों, हिंसा, पत्थर फेंकने या हत्या करने का सहारा न लें, पढ़िए ऋषि कपूर का यह आखिरी सन्देश

भाइयों और बहनों, हिंसा, पत्थर फेंकने या हत्या करने का सहारा न लें, पढ़िए ऋषि कपूर का यह आखिरी सन्देश

भाइयों और बहनों, हिंसा, पत्थर फेंकने या हत्या करने का सहारा न लें, पढ़िए ऋषि कपूर का यह आखिरी सन्देश

Tricity Today | Rishi Kapoor

"सभी भाइयों और बहनों से, सभी सामाजिक स्थिति और विश्वासों के लिए अपील। कृपया हिंसा, पत्थर फेंकने या हत्या करने का सहारा न लें। डॉक्टर, नर्स, मेडिक्स, पुलिसकर्मी आदि आपको बचाने के लिए अपने जीवन को खतरे में डालते हैं। हमें इस कोरोनावायरस युद्ध को एक साथ जीतना होगा। कृप्या। जय हिन्द!"

ट्विटर पर खासे सक्रिय रहने वाले और तमाम आलोचनाओं को झेलने वाले ऋषि कपूर का यह आखिरी संदेश था। ऋषि कपूर ने 2 अप्रैल को कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ रहे योद्धाओं को सपोर्ट करने के लिए यह ट्वीट किया था। दरअसल, महाराष्ट्र समेत देशभर के तमाम हिस्सों से ऐसी सूचनाएं आ रही थी कि लोग डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ पर पत्थर फेंक रहे हैं। थूक रहे हैं और गालियां बक रहे हैं। इस पर ऋषि कपूर ने लोगों से यह अपील की थी। ऋषि कपूर टि्वटर पर खासे सक्रिय रहते थे।

ट्विटर पर ऋषि कपूर के खिलाफ गलत टिप्पणियां करने वाले लोगों को चेतावनी देने के लिए उन्होंने 31 मार्च को ही अपना ट्विटर स्टेटस बदला था इसमें उन्होंने लिखा था, "मुझे नहीं लगता कि लोग समझ रहे हैं। कोई भी चुटकुला, बार्ब, मेरी जीवन शैली पर टिप्पणी करेंगे, तो मुझे आपको ब्लॉक करना होगा। अब आपके ऊपर है।"

दो अप्रैल को रामनवमी थी। उनके एक प्रशंसक ने सरगम फिल्म के गाने "रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी" का कुछ सेकंड का एक वीडियो क्लिप ट्विटर पर पोस्ट किया था। जिसे ऋषि कपूर ने रिट्वीट करते हुए शानदार और यादगार बताया था। इस ट्वीट पर कुणाल कोहली ने कमेंट किया था, " असल में आपके जैसी डफली कोई नहीं बजाता। प्रत्येक संगीत वाद्ययंत्र जिसे आपने स्क्रीन पर बजाया है, हमेशा ऐसा लगता है कि आप वास्तव में इसे बजा रहे हैं। लेकिन डफली। बस सबसे अच्छा डफली वाले... डफली बजा... क्या गाना है! जिस तरह से आपने इसे बजाय, गजब था।"

ऋषि कपूर ने कुणाल कोहली को जवाब दिया, "धन्यवाद। इस श्रेय का श्रेय स्वर्गीय श्री पीएल राज जी को जाता है, जो इस गाने के कोरियोग्राफर हैं। बेशक ज्ञान और प्रतिभा का कुछ माप या कुछ भी आवश्यक है, जिसे स्क्रीन पर चित्रित करते हैं। मैंने विनम्रता के साथ इसे एक प्रशंसा के रूप में लिया है। शुक्रिया कुणाल।"

यही ऋषि कपूर के आखिरी ट्वीट थे। 2 अप्रैल के बाद उन्होंने ट्विटर पर कोई नया ट्वीट नहीं किया। ट्विटर पर सक्रिय रहने वाले लोगों के बीच ऋषि कपूर खासे लोकप्रिय थे। दरअसल, वह अक्सर आधी रात या उसके बाद एक से बढ़कर एक ट्वीट किया करते थे। जिसे लेकर उनसे कई बार इंटरव्यूज में भी लोगों ने सवाल किए थे। वह हमेशा हंसकर या ठहाका लगाकर जवाब दिया करते थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.