ग्रेटर नोएडा में पानी को लेकर चली गोली, एक की हालत खराब

ग्रेटर नोएडा में पानी को लेकर चली गोली, एक की हालत खराब

ग्रेटर नोएडा में पानी को लेकर चली गोली, एक की हालत खराब

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा में पानी को लेकर चली गोली, एक की हालत खराब

ग्रेटर नोएडा में मंगलवार की सुबह पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों में जमकर गोलियां चली हैं। इस घटना में एक शख्स को गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना कि कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। गांव में हालात सामान्य हैं। ऐहतियात के तौर पर पुलिस तैनात की गई है।

घटना ग्रेटर नोएडा में जारचा थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव की है। मंगलवार की सुबह नाली के पानी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने दसरे पक्ष पर गोली चला दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जारचा थाना के प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि नूरपुर गांव में सरफराज और रिजवान वकील के परिवारों के बीच नाली बनाने को लेकर विवाद हुआ था।

पुलिस ने बताया कि सरफराज का आरोप है कि रिजवान पक्ष ने गोली चलाई। श्याम सुन्दर शर्मा के अनुसार इस घटना में सरफराज गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे गोली लगी है। उसे पेट में चाकू भी मरा गया है। सरफराज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने कहा प्रकरण में थाना जारचा पर 5 लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल व्यक्ति सरफराज गांव की राशन डीलर का पति है। निष्पक्ष जांच की जा रही है। शीघ्र ही गुण-दोष के आधार पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएगी। घायल खतरे से बाहर है और उसका इलाज चल रहा है।

एसएचओ ने बताया कि कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। गांव में हालात सामान्य हैं। ऐहतियात के तौर पर पुलिस तैनात की गई है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है। सरफराज को उपचार के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.