NOIDA: बस ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला की मौत

NOIDA: बस ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला की मौत

NOIDA: बस ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला की मौत

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-45 स्थित सदरपुर कॉलोनी में रहने वाला नागेन्द्र सिंह अपनी पत्नी पिंकी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर रविवार को भंगेल गांव से सदरपुर कॉलोनी जा रहा था। उन्होंने बताया कि बरौला यू-टर्न के पास एक बस चालक ने तेजी एवं लापरवाही से बस चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।     

एसीपी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल पिंकी को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गयाए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बस चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.