Greater Noida West BREAKING: कारोबारी की पत्नी ने 16वीं मंजिल से कूदकर दी जान, पति ने बताई बड़ी वजह

Greater Noida West BREAKING: कारोबारी की पत्नी ने 16वीं मंजिल से कूदकर दी जान, पति ने बताई बड़ी वजह

Greater Noida West BREAKING: कारोबारी की पत्नी ने 16वीं मंजिल से कूदकर दी जान, पति ने बताई बड़ी वजह

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

शनिवार तड़के फ्लैट की 16वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। सोसाइटी में महिला अपने पति के साथ रह रही थी। महिला की करीब ढाई साल पहले शादी हुई थी। इनका एक डेढ़ साल का बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि महिला किसी मानसिक बीमारी से पीड़ित थी।

बिसरख कोतवाली पुलिस के मुताबिक मूल रूप से बिजनौर के रहने वाले कारोबारी रामेंद्र कुमार ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस सिटी हाउसिंग सोसाइटी में परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस ने बताया कि शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे रामेंद्र की पत्नी मोनी राजपूत (28 वर्ष) ने अपने फ्लैट की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला के पति ने पुलिस को बताया उनकी पत्नी किसी मानसिक रोग से पीड़ित थी। कुछ दिनों पहले उनका इलाज भी चला था। पुलिस को बताया कि उनकी करीब ढाई साल पहले शादी हुई थी। उनका एक डेढ़ साल का बच्चा भी है। 

उन्होंने बताया, शुक्रवार की रात मैं अपने कमरे में सो रहे थे, लेकिन शनिवार तड़के अचानक उनकी पत्नी ने बालकनी से कूदकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.