यमुना एक्सप्रेस वे पर कैंटर ने बस को मारी टक्कर, तीन की मौत

यमुना एक्सप्रेस वे पर कैंटर ने बस को मारी टक्कर, तीन की मौत

यमुना एक्सप्रेस वे पर कैंटर ने बस को मारी टक्कर, तीन की मौत

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर पशुओं से लदे कैंटर ने मजदूरों को लेकर जा रही बस को शुक्रवार को टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई व एक दर्जन मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब पौने आठ बजे किमी-96 टोल प्लाजा के पास एआरटीओ द्वारा जांच की जा रही थी। इस दौरान आगरा से नोएडा जा रही निजी बस को रोका गया था। इसी दौरान पीछे से आ रही मजदूरों से भरी बस भी रुक गई। इतने में पीछे से तेजगति में आ रहे पशुओं भरे कैंटर ने मजदूरों से भरी बस को टक्कर मार दी। इससे बस डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कैंटर में सवार जिरौली बागपत निवासी सद्दाम (29), मिलाना, बागपत निवासी और चालक हनीफ (45) तथा बरनावा, बागपत निवासी रविश (22) की मौत हो गई। 
     
उन्होंने बताया कि मृतकों व घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है तथा सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कंचन दास सुकुमार, मुनसुर, समर मंडल, प्यादुलो, सूरज, सावित्री दास, अशोक दास, कानचौन बैराग्य, लालटू, सौम्या पाइन, संतू पाई आदि शामिल हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.