Greater Noida : कार सवार बदमाशों ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी को अगवा करके 33 हजार रुपये लूटे, पुलिस सीमा विवाद में उलझी

Greater Noida : कार सवार बदमाशों ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी को अगवा करके 33 हजार रुपये लूटे, पुलिस सीमा विवाद में उलझी

Greater Noida : कार सवार बदमाशों ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी को अगवा करके 33 हजार रुपये लूटे, पुलिस सीमा विवाद में उलझी

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा में परी चौक के समीप कार सवार बदमाशों ने मंगलवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी को कार अगवा कर लूटपाट की है। बदमाशों ने पीड़ित को गन प्वाइंट पर लेकर उनकी जेब में रखे 33000 रूपए लूट लिए। लूटपाट करने के बाद बदमाश पीड़ित को मेट्रो डिपो स्टेशन के समीप छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

मूल रूप से टूंडला के रहने वाले देवेंद्र सिंह चौहान स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। इसी महीने उनके भांजे की शादी है। देवेंद्र के भाई सत्येंद्र ग्रेटर नोएडा में परिवार के साथ रहते हैं। वह भी स्वास्थ विभाग में कार्यरत हैं। देवेंद्र सिंह को अपने भाई सत्येंद्र के साथ मंगलवार को भांजे की शादी के लिए दिल्ली शॉपिंग करने के लिए जाना था। जिसके चलते देवेंद्र सिंह मंगलपुर सुबह भाई सत्येंद्र के पास ग्रेटर नोएडा आ रहे थे। 

परी चौक के पास वह जैसे बस से उतरे कार सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया। कुछ दूर आगे जाकर बदमाशों ने देवेंद्र को गन प्वाइंट पर लेकर जेब में रखे 33000 रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश पीड़ित को मेट्रो डिपो स्टेशन के समीप छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। नॉलेज पार्क थाना और सूरजपुर कोतवाली पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। करीब 4 घंटे के बाद पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.