सुशांत सिंह को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में सलमान खान, करण जौहर समेत 8 के खिलाफ केस दर्ज

सुशांत सिंह को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में सलमान खान, करण जौहर समेत 8 के खिलाफ केस दर्ज

सुशांत सिंह को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में सलमान खान, करण जौहर समेत 8 के खिलाफ केस दर्ज

Tricity Today | Sushant Singh Rajput

बॉलीवुड के उभरते हुए सुपर स्टार सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस घटना के बाद बॉलीवुड के कई स्टार्स के खिलाफ पटना में विरोध प्रदर्शन हुआ था। अब आत्महत्या के इस मामले में बिहार के मुजफ्फरपुर में सलमान खान समेत आठ फिल्मी हस्तियों पर केस दर्ज किया गया है। इस सारे लोगों पर सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप है।

मिली जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में सलमान खान के अलावा करण जौहर, एकता कपूर, संजय लीला भंसाली, आदित्य चोपड़ा, साजिद नाडियाडवाला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन सभी पर सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया है। बिहार के मुजफ्फरपुर में यह केस सुधीर ओझा ने दर्ज करवाया है।

इन लोगों के खिलाफ केस किया गया है। जिसमें आईपीसी की धारा 306, 109, 504 और 506 लगाई गई हैं। इस मामले में कोर्ट की अगली सुनवाई 3 जुलाई को होगी। इससे पहले बुधवार को ही सुशांत सिंह के पिता केके सिंह मुंबई से अपने बेटे की अस्थियां लेकर पटना पहुंचे हैं। परिवार से जुड़े लोगों ने बताया कि सुशांत की अस्थियां पटना के गंगा घाट पर प्रवाहित की जाएंगी।

सुशांत सिंह ने रविवार को मुबंई के अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सुशांत सिंह की मौत के बाद पूरा देश, बॉलीवुड समेत बिहार के लोग भी काफी निराश और हताश हैं। सुशांत की मौत के बाद जहां पटना और नालंदा में उनके दो प्रशंसकों ने अवसाद में आकर खुदकुशी कर ली, वहीं पहले से बीमार चल रही उनकी चचेरी भाभी ने भी दम तोड़ दिया है।

सुशांत की मौत को लेकर बिहार में लोगों का गुस्सा भी चरम पर है। मंगलवार को राजधानी पटना समेत अन्य जगहों पर उनकी मौत की जांच की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन भी हुआ था। सोशल मीडिया पर लोग जमकर सलमान खान, आलिया भट्ट, करण जोहार, साजिद नाडियावाला और संजय लीला भंसाली पर गुस्सा उतार रहे हैं। लोग लगातार मांग कर रहे हैं कि इन सभी लोगों के खिलाफ सुशांत को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया जाए।

दरअसल, जानकारी मिल रही है कि सुशांत सिंह राजपूत को काम नहीं देने के लिए बॉलीवुड के कई खेमों ने पाबंदियां लगा रखी थीं। समय-समय पर कई बार करण जौहर और आलिया भट्ट ने सुशांत सिंह राजपूत पर टिप्पणियां की थीं। ऐसी टिप्पणियां कॉफी विद करण जैसे लाइव शो में भी की गई हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना राणावत लगातार लोगों पर आरोप लगा रही हैं सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए यही जिम्मेदार हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने सही मायने में आत्महत्या नहीं की है, यह एक सुनियोजित हत्याकांड है। 

दूसरी और सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार और परिवार के सदस्य लगातार पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं। ऐसे में पटना में दर्ज करवाया गया मुकदमा इन लोगों के लिए समस्या का सबब बन सकता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.