पंखुड़ी पाठक पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला नोएडा से अमेठी होते हुए मुम्बई पहुंचा, एक युवक गिरफ्तार

पंखुड़ी पाठक पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला नोएडा से अमेठी होते हुए मुम्बई पहुंचा, एक युवक गिरफ्तार

पंखुड़ी पाठक पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला नोएडा से अमेठी होते हुए मुम्बई पहुंचा, एक युवक गिरफ्तार

Tricity Today | Pankhuri Pathak

कांग्रेस प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक पर सोशल मीडिया में अश्लील टिप्पणी करने के वाले एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पंखुड़ी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। अमेठी के रहने वाले दो युवकों ने फेसबुक पर पिछले दिनों पंखुड़ी पाठक के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। इसके बाद पंखुड़ी पाठक ने फेसबुक के स्क्रीनशॉट लेकर ट्वीट किए थे। दूसरा युवक अभी मुम्बई है। नोएडा और अमेठी पुलिस ने मुम्बई पुलिस से भी सम्पर्क किया है।

पंखुड़ी पाठक ने नोएडा के पुलिस कमिश्नर और नोएडा पुलिस से शिकायत की थी। इस मामले का संज्ञान अमेठी पुलिस ने भी लिया था। अब अमेठी पुलिस ने एक आरोपी दीपक सिंह को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की है। मंगलवार की सुबह नोएडा की निवासी कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक ने नोएडा पुलिस और सीपी नोएडा को टैग करते हुए ट्वीट किया था कि अमेठी के दो युवक सोशल मीडिया पर उनके ऊपर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। 

अमेठी पुलिस मामले की जांच कर रही थी और नोएडा पुलिस ने भी पंखुड़ी से संपर्क करके जानकारी ली थी। इस मामले में पुखंड़ी पाठक ने बताया कि बुधवार को अमेठी जिले के गौरीगंज के क्षेत्राधिकारी का फोन उनके पास आया था। उन्होंने बताया कि आरोपी दीपक सिंह को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पंखुड़ी ने बताया कि अमेठी पुलिस को उन्होंने लिखित शिकायत दी है। वहीं, दूसरा आरोपी प्रमोद सिंह फिलहाल मुंबई में रहता है। अब नोएडा और अमेठी पुलिस ने मुम्बई पुलिस से सम्पर्क किया है। पुलिस का कहना है कि दूसरे आरोपी को भी जल्दी पकड़ लिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.