रंजिश के चलते फायरिंग करने के आरोप में 5 पर केस

रंजिश के चलते फायरिंग करने के आरोप में 5 पर केस

रंजिश के चलते फायरिंग करने के आरोप में 5 पर केस

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा के चक्रसेनपुर गांव में कार सवार चार लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते जान से मारने की नियत से पिस्टल से 5 राउंड फायरिंग की। आरोपियों ने पीडित को घर की ओर जाते हुए रास्ते में दबोच लिया था। शोर सुनकर पडोस के लोगों ने  बीच बचाव किया। पीडित ने चार पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।

कैमराला चक्रसेनपुर गांव निवासी योगेद्र कुमार का आरोप है गांव के रहने वाले दूसरे पक्ष से वर्ष 2015 में मारपीट हुई थी। उसमें दोनों पक्ष के लोग जेल गये थे। जिसमें पंचायत करके दोनों पक्षों का समझौता करा दिया गया था। गुरूवार की रात बिजेंद्र गांव के रास्ते में घर की ओर जा रहा था। तभी कार सवार अमित व मोहित समेत चार लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया और जमीन पर गिरा लिया। 

आरोप है कि जान से मारने की नियत से पिस्टल से 5 राउंड फायरिग की। डोस के लोगों को आता देखकर आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गये।  दादरी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि पीडित की तहरीर पर 4 के खिलाफ रिपोर्ट कर ली गयी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.