BREAKING: नोएडा टेंडर घोटाले के आरोपी यादव सिंह को सीबीआई ने फिर गिरफ्तार किया

BREAKING: नोएडा टेंडर घोटाले के आरोपी यादव सिंह को सीबीआई ने फिर गिरफ्तार किया

BREAKING: नोएडा टेंडर घोटाले के आरोपी यादव सिंह को सीबीआई ने फिर गिरफ्तार किया

Tricity Today | यादव सिंह

नोएडा टेंडर घोटाला के आरोपी पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह को सीबीआई ने एक बार फिर गिरफ्तार किया है। सोमवार को यादव सिंह गाजियाबाद में सीबीआई की विशेष अदालत में तारीख पर आए थे। तारीख की सुनवाई के बाद यादव सिंह को कोर्ट से बाहर आते ही दिल्ली सीबीआई की टीम अरेस्ट करके ले गई।

यादव सिंह को इस बार सीबीआई ने किस मामले में गिरफ्तार किया है, यह अभी जानकारी नहीं मिली है। यादव सिंह नोएडा के टेंडर घोटाले में पहले जेल जा चुके हैं। करीब तीन साल तक जेल में रहने के बाद उन्हें हाल ही में जमानत मिली थी।

बता दे की, सीबीआइ की विशेष अदालत में सोमवार को नोएडा टेंडर घोटाले के मामले में मुख्य आरोपित यादव सिंह समेत अन्य लोग भी पेश हुए। न्यायाधीश अमित वीर सिंह की अदालत में केस के गवाह के पेश नहीं होने और वकीलों की हड़ताल के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने इस केस की अगली सुनवाई के लिए 10 फरवरी की तारीख नियत की थी। 

नोएडा प्राधिकरण में वर्ष 2001 से लेकर 2007 तक टेंडर घोटाला हुआ था। मामले का पता चलने पर सीबीआइ ने जांच की थी। जांच में करोडों रुपये का घोटाला होना पाया गया। इसके बाद सीबीआई ने यादव सिंह समेत 11 लोग ओर तीन कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी थी। केस के सभी आरोपित वर्तमान में जमानत पर थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.