नोएडा टेंडर घोटाले में हुई अहम गवाही, यादव सिंह है मुख्य आरोपी

नोएडा टेंडर घोटाले में हुई अहम गवाही, यादव सिंह है मुख्य आरोपी

नोएडा टेंडर घोटाले में हुई अहम गवाही, यादव सिंह है मुख्य आरोपी

Tricity Today | Yadav Singh

नोएडा के टेंडर घोटाले से जुड़े केस में मंगलवार को गाजियाबाद की विशेष सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में एक अहम गवाह को पेश किया गया। टेंडर के लिए केबल की सप्लाई करने वाले ठेकेदार नीरज जैन ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए। अब मामले में अगली सुनवाई 24 मार्च को होगी। 

सीबीआई के लोक अभियोजन अधिकारी कुलदीप पुष्कर ने बताया कि नोएडा टेंडर घोटाले में इन दिनों सभी आरोपित जमानत पर जेल से बाहर हैं। ऐसे में जमानत पर चल रहे यादव सिंह, उसकी पत्नी कुसुमलता और अन्य आरोपी कोर्ट में पेश हुए। वहीं, केबल सप्लाई करने वाली फर्म के मालिक नीरज जैन को सीबीआई ने बतौर गवाह कोर्ट में पेश किया। नीरज ने अदालत में उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज कराए हैं। नीरज जैन ने अदालत को बताया है कि उसने केबल की सप्लाई की थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.