CBSE 10 Result: नोएडा और गाजियाबाद समेत वेस्ट यूपी के 18 जिलों में बच्चों ने किया कमाल, जानिए पूरा परिणाम

CBSE 10 Result: नोएडा और गाजियाबाद समेत वेस्ट यूपी के 18 जिलों में बच्चों ने किया कमाल, जानिए पूरा परिणाम

CBSE 10 Result: नोएडा और गाजियाबाद समेत वेस्ट यूपी के 18 जिलों में बच्चों ने किया कमाल, जानिए पूरा परिणाम

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते इस बार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को परीक्षाएं आयोजित करवाने और फिर रिजल्ट जारी करने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा है। बोर्ड ने सोमवार को अपना 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया था। अब बुधवार की दोपहर दसवीं का परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया है। नोएडा के स्कूलों का परीक्षा परिणाम बेहद शानदार रहा है। पिछले साल के मुकाबले छात्रों ने और बेहतर परिणाम दिए हैं। जिससे छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन  में उत्साह है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने (सीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित किया है। इस साल नोएडा रीजन का यह पहला परिणाम था। जिसके तहत 18 जिलों का परिणाम घोषित किया गया है। नोएडा रीजन का परिणाम 87.51 प्रतिशत है। लड़कियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। इस साल 91.10% छात्राएं पास हुई हैं। छात्रों का पासिंग परसेंटेज 85.30 है। इस तरह 5.8 परसेंट लड़कियां ज्यादा पास हुई हैं। 

नोएडा रीजन में 18 जिलों को शामिल किया गया है

इस साल पहली बार नोएडा रीजन का गठन किया गया है। जिसमें देहरादून और दिल्ली  रीजन के 18 जिलों को काटकर यह रीजन बनाया गया है। नोएडा रीजन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 18 जिले शामिल हैं। नोएडा जोन के 18 जिलों में आगरा, अलीगढ़, बागपत, बरेली, बुलंदशहर, एटा, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, पीलीभीत, शाहजहांपुर और शामली शामिल हैं।

15671 बच्चों को कंपार्टमेंट एग्जाम देना होगा

नोएडा रीजन में कुल 1,35,363 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें 83,907 छात्रों और 51,456 छात्राएं शामिल हैं। 83,026 छात्रों ने परीक्षा दी और 70,821 पास हो गए हैं। 51,114 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। 46,563 छात्राएं पास हो गई हैं। इस बार नोएडा रीजन से 15,671 छात्र-छात्राओं को कंपार्टमेंट एग्जाम देना होगा। कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन कब होगा, इस बारे में अभी सीबीएसई ने कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन कराना कोरोना संक्रमण के चलते टेढ़ी खीर साबित हो सकती है। जिसे लेकर बोर्ड और मानव संसाधन विकास मंत्रालय माथापच्ची कर रहे हैं।
 
बोर्ड के सरकारी स्कूलों ने शानदार प्रदर्शन किया है

नोएडा रीजन के सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम 98.53 फीसदी रहा है। सरकारी स्कूल का 54.11 प्रतिशत, निजी स्कूलों का 87.32 प्रतिशत, जेएनवी का 98.11, केंद्रीय विद्यालयों का 97.76 और प्राइवेट से परीक्षा देने वालों का 19.18  परसेंट परीक्षा परिणाम रहा है। जोन में इस साल 1,272 स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए 306 परीक्षा केंद्र थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.