Greater Noida: सीबीएसई दसवीं के छात्र ने कर लिया सुसाइड, पुलिस हैरान

Greater Noida: सीबीएसई दसवीं के छात्र ने कर लिया सुसाइड, पुलिस हैरान

Greater Noida: सीबीएसई दसवीं के छात्र ने कर लिया सुसाइड, पुलिस हैरान

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा के दादरी कस्बे में मोहल्ला ठाकुरान में शनिवार की रात दसवीं के छात्र का शव पंखे पर लटका मिला है। घरवालों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। परिवार अंतिम संस्कार के लिए शव को पैतृक गांव लेकर गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ठाकरान मुहल्ले के रहने वाला लड़का सीबीएसई दसवीं का छात्र था। जिसका शव शनिवार की रात पंखे पर लटका मिला। घरवालों ने देखा और डॉक्टर से जांच कराई। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन उसे अपने पैतृक गांव लेकर चले गए हैं। परिवार यहां दादरी कस्बे में किराए पर रहते थे। दादरी के एसएचओ दिनेश सिंह ने बताया इस प्रकार की कोई सूचना प्राप्त नहीं है।

छात्र ने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। पड़ोस के लोगों का कहना है कि छात्र ने गुस्से में आकर सुसाइड किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.