ग्रेनो वेस्ट में पकड़ा गया चेन्नई का डकैत, नौकरी के साथ पार्ट टाइम क्रिमनल है

ग्रेनो वेस्ट में पकड़ा गया चेन्नई का डकैत, नौकरी के साथ पार्ट टाइम क्रिमनल है

ग्रेनो वेस्ट में पकड़ा गया चेन्नई का डकैत, नौकरी के साथ पार्ट टाइम क्रिमनल है

Tricity Today | ग्रेनो वेस्ट में पकड़ा गया चेन्नई का डकैत

ग्रेटर नोएडा और चेन्नई में नौकरी के साथ लूटपाट करता थाgangaपुलिस की सरगर्मी बढ़ते ही एक शहर से दूसरे भाग जाता था

चेन्नई शहर के एक शातिर डकैत को बिसरख पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तार आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चेन्नई से ग्रेटर नोएडा आकर उसने लूट की वारदात की हैं। बड़ी बात यह है कि पुलिस, अपने परिवार और लोगों को चकमा देने के लिए वह नौकरी करता था। क्राइम को उसने अपनी पार्ट टाइम जो बना रखा था।

गिरफ्तार आरोपी एक साल से लूट के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से बाइक, तमंचा और नकदी बरामद की है। डीसीपी सेंट्रल हरीश चंद्र ने बताया कि सोमवार को बिसरख पुलिस को 25 हजार के इनामी बदमाश की सूचना मिली थी। बिसरख कोतवाली के एसएचओ मुनीष चौहान की टीम ने आरोपी को रोजा जलालपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। 

बदमाश की पहचान किशन उर्फ कृष्ण के रूप में हुई है। वह शामली के झिंझाना कस्बे का निवासी है। आरोपी के कब्जे से मोटर साइकिल, तमंचा और नकदी बरामद की गई है। वह कुछ साल पहले चेन्नई शिफ्ट हो गया था। नौकरी करने के दौरान उसने वहां लूट और डकैती की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद कुछ समय पहले अपने साथियों के साथ ग्रेटर नोएडा भाग आया। यहां आकर लूटपाट करने लगा। लूट करने के बाद आरोपी वापस चेन्नई और शामली चला जाता था। 

लॉकडाउन में फंसने के कारण चेन्नई वापस नहीं लौट सका

लॉकडाउन के दौरान ट्रेन सेवा बंद होने की वजह से ग्रेटर नोएडा में ही फंस गया और अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जब से लॉकडाउन लगा है, तब से वह ग्रेटर नोएडा में ही फंस गया था। इसलिए वह पुलिस के चंगुल में आ गया। बदमाश अपने साथियों के साथ ट्रेन से ग्रेटर नोएडा आकर लूटपाट करता था।

यहां पुलिस तलाश करती तो चेन्नई फरार हो जाता

लॉकडाउन के दौरान वह ग्रेटर नोएडा में ही फंस गया और उसे पुलिस ने पकड़ लिया। लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम देने के बाद जब पुलिस बहुत ज्यादा सक्रिय हो जाती थी तो वापस चेन्नई भाग जाता था। चेन्नई में नौकरी भी करता था और लूटपाट-डकैती की घटनाएं भी करता था। वहां की पुलिस दबाव बनाती थी तो शामली-मुजफ्फरनगर फरार हो जाता था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.