भाजपा नेता तजिन्दरपाल सिंह बग्गा के खिलाफ छत्तीसगढ़ में एफआईआर

भाजपा नेता तजिन्दरपाल सिंह बग्गा के खिलाफ छत्तीसगढ़ में एफआईआर

भाजपा नेता तजिन्दरपाल सिंह बग्गा के खिलाफ छत्तीसगढ़ में एफआईआर

Tricity Today | भाजपा नेता तजिन्दरपाल सिंह बग्गा

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ छत्तीसगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर सिख दंगों से जुड़े मामले में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में दर्ज किया गया है। आरोप है कि तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जिक्र करते हुए दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। इससे लोक शांति को खतरा पहुंचा है।

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज वाधवानी ने पुलिस को एक शिकायत दी। पंकज वाधवानी ने पुलिस को बताया कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नेता और आधिकारिक प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने 11 मई को एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को टैग करते हुए तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने लिखा है कि राजीव गांधी के कार्यकाल में दिल्ली के सिख दंगों में 3000 लोगों की हत्या केवल एक आधिकारिक आंकड़ा है। उस नरसंहार में 5000 से ज्यादा लोगों को कत्ल किया गया था।

पंकज वाधवानी ने कहा, तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने यह ट्वीट करके विभिन्न संप्रदायों के बीच वैमनस्यता फैलाने का काम किया है। इससे लोक शांति को नुकसान पहुंचाया है। इस ट्वीट का उद्देश्य पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की साफ छवि को नुकसान पहुंचाना है। तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए। छत्तीसगढ़ की कांकेर जिला पुलिस ने तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ भारतीय दंड विधान और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

आपको बता दें कि आजकल देश के विभिन्न राज्यों में राजनीतिक मुकदमे दर्ज करने का दौर चल रहा है। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह समेत कांग्रेस के तमाम नेताओं के खिलाफ आगरा और लखनऊ में मुकदमे दर्ज किए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी और आगरा के जिलाधिकारी के खिलाफ राजस्थान में एफआईआर दर्ज की गई है। अब छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का यह नया मामला सामने आया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.