BIG BREAKING: 24 घंटे में दूसरी बार चला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हंटर, अब महोबा के पुलिस अधीक्षक सस्पेंड

BIG BREAKING: 24 घंटे में दूसरी बार चला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हंटर, अब महोबा के पुलिस अधीक्षक सस्पेंड

BIG BREAKING: 24 घंटे में दूसरी बार चला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हंटर, अब महोबा के पुलिस अधीक्षक सस्पेंड

Google Image | श्रीमणि लाल पाटीदार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार के मामलों पर कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। इस कार्रवाई की जद में पिछले 24 घंटे के दौरान 2 आईपीएस अधिकारी आ चुके हैं। मंगलवार की शाम प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दिक्षित को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सस्पेंड कर दिया था। अब बुधवार की दोपहर महोबा जिले के पुलिस अधीक्षक पर गाज गिरी है। भ्रष्टाचार के आरोपों में प्राथमिक रूप से सत्यता पाए जाने पर महोबा के पुलिस अधीक्षक को निलंबित किया गया है।

उत्तर प्रदेश गृह विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि महोबा के पुलिस अधीक्षक श्रीमणि लाल पाटीदार पर गंभीरता भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। मणिलाल पाटीदार के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वह गिट्टी खनन करने वाले वाहनों से धन उगाही करवा रहे हैं। जब वाहन मालिकों ने एसपी को पैसा नहीं दिया तो पुलिस के माध्यम से वाहन मालिकों का उत्पीड़न करवाया जा रहा था। यह शिकायत मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को जांच करने का आदेश दिया था। मामले में जांच की गई। महोबा के पुलिस अधीक्षक पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप प्रारंभिक रूप से सही पाए गए हैं। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की दोपहर श्रीमणि लाल पाटीदार को सस्पेंड करने का आदेश दिया है।

गृह विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश का अनुपालन करते हुए पुलिस अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। गृह विभाग के प्रवक्ता का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी अपना रखी है। मुख्यमंत्री का निर्देश है कि किसी भी स्तर का अधिकारी भ्रष्टाचार और अनियमितताओं में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

प्रवक्ता का कहना है कि श्रीमणि लाल पाटीदार भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। एक सशक्त और श्रेष्ठ छवि की पुलिस के साथ जुड़े हुए हैं। उनके कृत्य की वजह से न केवल उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि खराब हुई है, बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार की छवि धूमिल हुई है। श्रीमणि लाल पाटीदार के रवैया के कारण राज्य सरकार की कार्य प्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगा है। इन आरोपों को ध्यान में रखते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है।

आपको बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दिक्षित को निलंबित कर दिया था। अभिषेक दीक्षित के खिलाफ भी भ्रष्टाचार, अनियमितताएं, पुलिस मुख्यालय और शासन के आदेशों को नहीं मानने के आरोप थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.