BIG NEWS: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिसंबर को बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं से मुलाकात करेंगे, यमुना फिल्म सिटी आने का देंगे न्योता

BIG NEWS: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिसंबर को बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं से मुलाकात करेंगे, यमुना फिल्म सिटी आने का देंगे न्योता

BIG NEWS: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिसंबर को बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं से मुलाकात करेंगे, यमुना फिल्म सिटी आने का देंगे न्योता

Tricity Today | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की प्रस्तावित फिल्म सिटी के लिए महत्वपूर्ण खबर है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले हफ्ते बॉलीवुड के फिल्म निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे। ग्रेटर नोएडा में प्रस्तावित फिल्म सिटी के भविष्य के बारे में चर्चा करेंगे। यह जानकारी फिल्म निर्माता राहुल मित्रा ने रविवार को दी है।

'साहब बीवी और गैंगस्टर और 'सरकार-3 जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके मित्रा ने बताया कि उन्हें भी दो दिसंबर को होने वाली बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है। उल्लेखनीय है कि योगी आदित्यनाथ ने सितंबर महीने में उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी बसाने की घोषणा की थी। फिल्म जगत को यहां फिल्म निर्माण करने का आमंत्रण दिया था। मित्रा के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की चुनिंदा फिल्म निर्माताओं, ओटीटी स्ट्रीमिंग मंच के वरिष्ठ कार्यकारियों और प्रमुख फिल्म निकायों के प्रमुखों के साथ मुंबई के पंच सितारा होटल में बैठक होगी। 

उन्होंने बताया कि इस बैठक में फिल्म निर्माता सुभाष घई, बोनी कपूर, राजकुमार संतोषी, सुधीर मिश्रा, रमेश सिप्पी, तिग्मांशु धूलिया, मधुर भंडारकर, उमेश शुक्ला, टी सीरिज के प्रमुख भूषण कुमार, पेट स्टुडियो की जयंतीलाल और निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे।

दूसरी ओर शासन से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत उत्तर प्रदेश शासन के कई महत्वपूर्ण उच्चाधिकारी इस बैठक में शामिल होंगे। यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे बनने वाली फिल्म सिटी के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। बताया जाएगा कि यहां किस तरह की सुविधाएं सरकार मुहैया करवाने जा रही है। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है। जिस पर यमुना प्राधिकरण तेजी के साथ काम कर रहा है। फिल्म सिटी के लिए कंसलटेंट हायर कर लिए गए हैं। डीपीआर बनाने का काम चल रहा है। जल्दी ही डीपीआर बनकर तैयार हो जाएगी। इसके बाद फिल्म सिटी के स्वरूप का पता चल जाएगा।

सबसे आधुनिक सुविधाएं देने की तैयारी

फिजबिलिटी रिपोर्ट बनाते समय देश-विदेश की उम्दा फिल्म सिटी का अध्ययन किया जाएगा ताकि सारी आधुनिक सुविधाएं यमुना प्राधिकरण में बनने वाली फिल्म सिटी में मिल सकें। हैदाराबाद की रामोजी राव फिल्म सिटी, सिंगापुर, लॉस एंजिल्स, कैलीफोर्निया आदि शहरों की फिल्म सिटी को अध्ययन में शामिल कराया जाएगा।

इन बिंदुओं पर बनेगी फिजबिलिटी रिपोर्टं - 

  1. परियोजना की लागत कितनी आएगी। यह धनराशि किन-किन मदों पर खर्च होगी।
  2. परियोजना किस मॉडल पर विकसित की जाएगी।
  3. आर्थिक आकलन। परियोजना की लागत कितनी आएगी और लाभ कितना मिलेगा।
  4. परियोजना किस माडल पर विकसित की जाए, इसकी सिफारिश करना।
  5. परियोजना के विकास में प्रदेश सरकार और यमुना प्राधिकरण की क्या भूमिका रहेगा, इसको बताना।
  6. तकनीकी, आर्थिक, सामाजिक वस्तु स्थिति का आकलन।

इसलिए बेहतर है यमुना फ़िल्म सिटी की लोकेशन

  1. यमुना प्राधिकरण को सेक्टर-21 यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे है। इसके अलावा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे भी पास में है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस से यह इलाका जुड़ जाएगा।
  2. यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में जमीन के रेट कम हैं।
  3. पानी की समुचित व्यवस्था है। 756 केवी का सब स्टेशन है। 400 केवीए का सब स्टेशन बनाया जा रहा है।
  4. स्किल डेवलपमेंट सेंटर प्रस्तावित है। सेक्टर-21 औद्योगिक सेक्टरों से घिरा हुआ है।
  5. जनपद में 117 एजुकेशन इंस्टिट्यूट और 9 यूनिवर्सिटी हैं।
  6. प्रस्तावित फिल्म सिटी की साइट जेवर एयरपोर्ट से 6 किलोमीटर दूर है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.