मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गांवों को देंगे बड़ा तोहफा, सोमवार को इस कार्यक्रम में तीन करोड़ लोग शामिल होंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गांवों को देंगे बड़ा तोहफा, सोमवार को इस कार्यक्रम में तीन करोड़ लोग शामिल होंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गांवों को देंगे बड़ा तोहफा, सोमवार को इस कार्यक्रम में तीन करोड़ लोग शामिल होंगे

Tricity Today | Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath

Uttar Pradesh News : सोमवार को Chief Minister Yogi Adityanath उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायतों को बड़ा तोहफा देने वाले हैं। इसके लिए कार्यक्रम की पूरे उत्तर प्रदेश में जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायत के प्रतिनिधि, कर्मचारी और गांवों के लोग शामिल होंगे। यह कार्यक्रम ऑनलाइन होगा। प्रदेश भर के लोग घर बैठे इसमें शामिल हो सकते हैं। मुख्यमंत्री के अलावा UP Govt और केंद्र सरकार के मंत्री भी इस कार्यक्रम में शरीक होंगे।

राज्य में ग्राम पंचायत चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले सीएम गांवों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। पूरे राज्य में निर्मित किए गए 18847 सामुदायिक शौचालयों और 377 पंचायत भवनों का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 35058 सामुदायिक शौचालयों और 21414 ग्राम पंचायत भवनों का शिलान्यास करेंगे। इनमें सीएम के गृह जिले गोरखपुर में भी 400 सामुदायिक शौचालय और 62 ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया जाएगा। गोरखपुर में 789 सामुदायिक शौचालयों और 480 ग्राम पंचायत भवनों का शिलान्यास किया जाएगा। इस कार्यक्रम में तीन करोड़ लोग पूरे राज्य से शामिल किए जाएंगे।

19 अक्तूबर की सुबह 10 बजे होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। पंचायती राज विभाग ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, वित्त आयोग, स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीण और मनरेगा कनवर्जेंस के तहत इन भवनों का निर्माण करवाया है। इस कार्यक्रम को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, यूपी पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, ग्राम विकास विभाग के मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती और पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह संबोधित करेंगे।

यूपी के प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर होगा प्रसारण

गोरखपुर के 20 विकास खण्ड समेत प्रदेश के सभी विकास खण्ड पर बड़ी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। कोविड-19 के मानदण्ड का अनुपालन करते हुए अधिकाधिक लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। डीपीआरओ कार्यालय सामुदायिक शौचालयों एवं ग्राम पंचायत भवनों पर लगने वाले शिलापट्ट निर्मित करा रहा है। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

सीएम योगी अलीगढ़ की महिलाओं से करेंगे संवाद

सीएम योगी अलीगढ़ जिले के गांव खेड़ा की स्वयं सहायता समूह अध्यक्ष नीरज कुमारी, गोरखपुर जिले के उनौला दोयम की ग्राम प्रधान सुधा सिंह, ललितपुर जिले की ग्राम प्रधान सुश्री रुचिका प्रयागराज के शाहपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान सुमंत लाल एवं मिर्जापुर के कथेरवा ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सपना सिंह से संवाद करेंगे।

वेबकास्ट से 3 करोड़ से ज्यादा लोगों को जोड़ने का लक्ष्य

शनिवार को होने वाले इस लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को वेबकास्ट लिंक  https://webcast.gov.in/up/panchayat/ के जरिए 3 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके लिए पूरे प्रदेश के सभी ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, बीडीसी मेंबर्स, जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य, पंचायत राज विभाग, ग्राम विकास विभाग के समस्त कर्मचारी, अधिकारी, कंसल्टेंट्स, डीपीएम, डीपीसी, एडीपीएम, डीआईपीएम कर्मियों को जुड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत स्तर के समस्त विभागों के कर्मचारी, आशा, आंगनवाड़ी, समस्त सफाई कर्मी और ग्राम पंचायतों के नागरिकों को भी जोड़ा जा रहा है। 19 अक्टूबर को सुबह 9:30 से कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.