एक मार्च को नोएडा आएंगे योगी आदित्यनाथ, देंगे बड़ा तोहफा

एक मार्च को नोएडा आएंगे योगी आदित्यनाथ, देंगे बड़ा तोहफा

एक मार्च को नोएडा आएंगे योगी आदित्यनाथ, देंगे बड़ा तोहफा

Tricity Today | Yogi Adityanath Visits Noida

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 मार्च को नोएडा रहे हैं। बुधवार की देर रात जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारियां करने के लिए जिलाधिकारी ने 27 फरवरी को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक बुलाई है। योगी आदित्यनाथ एक मार्च की शाम नोएडा के सेक्टर 108 में आएंगे। वहां बनाए गए पुलिस आयुक्त के कार्यालय का लोकार्पण करेंगे।

नोएडा के सेक्टर 108 में नया पुलिस कमिश्नरेट ऑफिस बनाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसका लोकार्पण करने के लिए जनवरी में आना था लेकिन, अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। अब लोकार्पण कार्यक्रम 1 मार्च की शाम होगा। उस दिन मुख्यमंत्री लखनऊ से गाजियाबाद हिंडन एयरपोर्ट आएंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए सेक्टर 108 पुलिस कमिश्नरेट ऑफिस पहुंचेंगे। 

मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह भी जानकारी मिली है कि उस दिन मुख्यमंत्री जिले के तीनों विकास प्राधिकरणों की समीक्षा भी कर सकते हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने तीनों विकास प्राधिकरणों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों को तैयारियां करने का आदेश दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.